Jharkhand News: झारखंड के पाकुड़ जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर पत्थर से कुचलकर और अपनी बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना बुधवार रात महेशपुर थाना क्षेत्र में हुई। 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपनी 40 वर्षीय पत्नी की कथित तौर पर पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी, क्योंकि उसे शक था कि उसका किसी और के साथ अवैध संबंध है। उसने बताया कि आरोपी ने अपनी 12 वर्षीय बेटी की भी गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनुदीप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम गांव पहुंची और घर के आंगन से लड़की का शव बरामद किया। 

एसपी ने बताया कि बच्ची का शव बरामद होने के बाद, उस व्यक्ति ने कथित तौर पर पुलिस को सूचित किया कि उसकी पत्नी लापता है, जिसके बाद उसकी तलाश के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। पुलिस ने बताया कि एसआईटी ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ आरोपी से भी पूछताछ की। उसने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या करने और शव को दफनाने की बात कबूल कर ली। उन्होंने बताया कि बाद में मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शव को खोद कर निकाला गया। 

पुलिस ने गड्ढा खोदने में इस्तेमाल किया गया फावड़ा, वहां से मिट्टी के नमूने एकत्र करने के साथ ही खून से सना हुआ गमछा भी बरामद किया। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि कथित अवैध संबंध के संदेह के कारण उसने हत्याएं कीं। 

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version