चेन्नई: तमिलनाडु में करिश्माई जीत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के मंत्रिमंडल में अभिनेत्रा श्रीनाथ को एंट्री दी है। वह थूथुकुड़ी से जीत कर विधायक बने हैं। उन्हें मंत्रिमंडल के पहले विस्तार में सीएम विजय ने गुरुवार को मंत्री पद की शपथ दिलवाई। तमिलनाडु सरकार में विभागों के बंटवारे में उन्हें मस्त्य और मछुआरा कल्याण विभाग सौंपा गया है। एक्टर श्रीनाथ कई तमिल फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। इनमें वह ज्यादातर में सहायक अभिनेता या हास्य कलाकार के तौर पर रहे हैं।

क्यों मिली मंत्रिमंडल में एंट्री?

एक्टर श्रीनाथ ने फिल्मों का निर्देशन भी किया है। थूथुकुड़ी ही वह जगह थी जहां विजय के रोडशो में पहली बार इतनी भारी भीड़ उमड़ी थी, जिससे उनके प्रति लोगों के जबरदस्त समर्थन का अंदाजा मिला था। इसमें विजय के स्टारडम के साथ श्रीनाथ की मेहनत को बड़ा कारण माना गया था। ए. श्रीनाथ का 18 जुलाई, 1973 को जन्म हुआ था। वह टीवीके से चुनाव लड़े थे। उन्होंने विधानसभा चुनावों में डीएमके की दिग्गज नेता पी. गीता जीवन को हराया। श्रीनथ 37,731 वोटों के अंतर से जीते। उन्हें मंत्रिमंडल में जगह मिलने के पीछे उनकी लोकप्रियता और विजय के रोड शो को कारण माना जा रहा है।

विजय और श्रीनाथ की दोस्ती है पुरानी

एक्टर-कॉमेडियन श्रीनाथ से विजय की दोस्ती काफी पुरानी है। श्रीनाथ विजय के जिगरी दोस्तों में हैं। कॉलेज टाइम से लेकर वह अभी तक दोस्त हैं। थलापति विजय ने बतौर हीरो पहली फिल्म ‘नालैया थीरपु’ में काम किया था. 1992 में आई इस फिल्म को उनके पिता एसए चंद्रशेखर ने निर्देशित किया था. जब यह फिल्म रिलीज हुई तब विजय महज 18 साल के थे। इसमें श्रीनाथ ने विजय के दोस्त का किरदार निभाया था। श्रीनाथ और विजय ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। इनमें कई फिल्में हिट भी रही हैं। कहते हैं कि विजय को श्रीनाथ पर बहुत भरोसा है। इसीलिए उन्होंने अपने को-एक्टर को सरकार में लिया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version