चेन्नेई: तमिलनाडु के कोयंबटूर अपहरण के बाद 10 वर्षीय बच्ची की हत्या पर दी गई। 10 वर्षीय बच्ची दो दिन पहले लापता हो गई थी। बच्ची का शव शुक्रवार की शाम सुलूर इलाके के कन्नमपालयम टैंक के पास मिला। बच्ची के चाचा पलानीसामी ने बताया कि उनका परिवार कोलातुर का रहने वाला है। रात में सूचना मिली कि बच्ची दो दिन पहले शाम को एक दुकान से लौटने के बाद लापता हो गई थी। यहां पहुंचने के बाद पता चला कि उसका अपहरण किया गया था और उसकी हत्या कर दी गई। मोहन तथा कार्तिक नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अब इस मामले पर मुख्यमंत्री थलपति विजय ने प्रतिक्रिया दी है।

विजय बोले कड़ी कार्रवाई करेंगे

सीएमओ की तरफ से किए गए ट्वीट में कहा गया कि कल कोयंबटूर में 10 साल की एक बच्ची के साथ हुई भयानक घटना से गहरा दुख और सदमा लगा है। हमारे समाज में ऐसे आपराधिक कृत्यों को कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। मैं उस छोटी बच्ची के परिवार और रिश्तेदारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं, जो अपने प्यारे बच्चे को खोने के दुख से गुजर रहे हैं। इस मामले से जुड़े दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस को दिए आदेश

विजय ने आगे कहा कि मैंने पुलिस को निर्देश दिया है कि वे इस घटना की गहन और जल्द जांच करें और चार्जशीट तुरंत दाखिल करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएं। तमिलनाडु सरकार पूरी सख्ती से यह सुनिश्चित करेगी कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ ऐसे जघन्य कृत्य करने वालों को कानून के तहत कड़ी से कड़ी सज़ा मिले। इसके लिए सभी तत्काल और आवश्यक कदम उठाए जाएँगे।

उदयनिधि स्टालिन ने भी किया ट्वीट

तमिलनाडु विधानसभा के विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने परिवार के प्रति संवेदना जताई है। इसके साथ ही नई सरकार को घेरा है। उदयनिधि स्टालिन ने ‘एक्स’ पर लिखा कि कोयंबटूर में 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या की घटना ने गहरा सदमा और दुख पहुंचाया है। इस हत्या के लिए न्याय की मांग हर तरफ से उठ रही है। इस जघन्य घटना की निंदा करते हुए कोयंबटूर के लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बर्बर कृत्य के असली दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

संकट की इस घड़ी में, मैं लड़की के माता-पिता के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें आश्वस्त करना चाहता हूं कि डीएमके उनके साथ खड़ी है।

उदयनिधि स्टालिन

स्टालिन ने विजय की सरकार को घेरा

उदयनिधि स्टालिन ने बच्ची की हत्या को लेकर विजय के नेतृत्व वाली सरकार को घेरा है। उन्होंने एक्स पर आगे लिखा कि नई सरकार के सत्ता में आने के बाद महज 12 दिनों में, 30 से अधिक बड़ी घटनाएं सामने आईं। इनमें यौन हिंसा, गांजा तस्करी, गुंडागर्दी, सत्ताधारी पार्टी की मनमानी और अब कोयंबटूर में अपहरण और हत्या शामिल हैं। ये घटनाएं सुर्खियों में छाई हुई हैं, जिससे राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। तमिलनाडु की जनता की ओर से मैं मुख्यमंत्री से आग्रह करता हूं कि वे कानून और व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दें ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version