सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति का भरोसा दिलाया है। कंपनियों ने कहा है कि विभिन्न राज्यों में ईंधन की मांग में तेजी से वृद्धि के बावजूद आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारु बनी हुई है और 24×7 ऑपरेशन एवं लॉजिस्टिक्स समन्वय के जरिए लगातार सप्लाई सुनिश्चित की जा रही है।

तेल विपणन कंपनियों के अनुसार, हाल के दिनों में कृषि गतिविधियों और फसल कटाई के चलते डीजल की मांग में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके अलावा कई क्षेत्रों में सार्वजनिक क्षेत्र के पेट्रोल पंपों की ओर उपभोक्ताओं का रुझान बढ़ा है। कंपनियों का कहना है कि एहतियात के तौर पर ईंधन की अतिरिक्त खरीद भी देखने को मिल रही है।

मई 2026 के दौरान छत्तीसगढ़ में हाई स्पीड डीजल (HSD) की खुदरा बिक्री में असाधारण वृद्धि दर्ज की गई। राज्य के कई जिलों में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 25 प्रतिशत से अधिक वृद्धि देखी गई, जबकि कई अन्य जिलों में 10 से 25 प्रतिशत तक बढ़ोतरी दर्ज हुई। सर्वाधिक वृद्धि बलौदाबाजार, बालोद, सक्ती, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और सूरजपुर जिलों में दर्ज की गई। वहीं रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, महासमुंद और रायगढ़ जैसे प्रमुख जिलों में भी डीजल बिक्री में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।

कंपनियों ने कहा कि बढ़ी हुई मांग को देखते हुए टर्मिनल, डिपो, पाइपलाइन, एलपीजी बॉटलिंग प्लांट और परिवहन नेटवर्क के जरिए ईंधन की आपूर्ति लगातार बनाए रखी जा रही है। सप्लाई चेन, ट्रांसपोर्ट नेटवर्क और टर्मिनल संचालन 24×7 सक्रिय हैं, जिससे उत्पादों की उपलब्धता सुचारु बनी हुई है।

तेल कंपनियों ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और एलपीजी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है तथा राज्य प्रशासन के सहयोग से निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। कंपनियां लगातार स्टॉक की समीक्षा कर रही हैं और बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए लॉजिस्टिक्स एवं वितरण व्यवस्था पर करीबी नजर रखी जा रही है।

नागरिकों से सामान्य खरीद-व्यवहार बनाए रखने और अनावश्यक खरीदारी से बचने की अपील की गई है। साथ ही लोगों से केवल आधिकारिक स्रोतों और तेल विपणन कंपनियों द्वारा जारी जानकारी पर ही भरोसा करने को कहा गया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version