नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को 30 और 31 मई को होने वाले एशियाई खेल 2026 के चयन परीक्षणों में भाग लेने की अनुमति दी गई है। भाजपा नेता बबीता फोगाट ने अदालत के फैसले का स्वागत किया है।

दिल्ली हाई कोर्ट का यह आदेश भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) द्वारा विनेश को 26 जून तक घरेलू प्रतियोगिताओं के लिए अयोग्य घोषित करने के बाद आया है। पूर्व पहलवान और बीजेपी नेता बबीता फोगाट ने कहा, ‘अदालत का फैसला सही है’।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, बबीता फोगाट ने कहा, ‘मैं अदालत के फैसले को स्वीकार करती हूं, और अदालत का फैसला सही है। मामला चाहे जो भी हो, अदालत अपना फैसला सुना चुकी है। अदालत से बड़ा कोई नहीं है, इसलिए हमें अदालत के फैसले का स्वागत करना चाहिए और अदालत को धन्यवाद देना चाहिए।’

कोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी राहत

दिल्ली हाई कोर्ट ने विनेश फोगाट को वर्ष 2026 एशियाई खेलों के चयन ट्रायल में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने कहा कि भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) की चयन नीति भेदभावपूर्ण और बहिष्करणकारी है, क्योंकि इसमें मातृत्व अवकाश के बाद वापसी करने वाली प्रतिष्ठित खिलाड़ियों के लिए कोई विशेष विवेकाधिकार नहीं रखा गया।

मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय और न्यायमूर्ति तेजस कारिया की पीठ ने 22 मई को पारित आदेश में कहा कि विनेश फोगाट को 30 और 31 मई को होने वाले चयन ट्रायल में भाग लेने दिया जाए।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version