Solan Road Accident :  हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 चंडीगढ शिमला सड़क मार्ग पर स्थित नगर पंचायत कंडाघाट के पास का है, जहां पर एक तेज रफ्तार स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में स्कूटी सवार 21 वर्षीय युवक की जान चली गई।

तेज गति से स्कूटी चला रहा था युवक

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान रमेश (21) पुत्र पूर्ण निवासी गांव दरागटू, तहसील कंडाघाट, जिला सोलन के रूप में हुई है। हादसा रविवार सुबह करीब 10 बजे कंडाघाट स्थित जल शक्ति विभाग कार्यालय से लगभग 100 मीटर दूरी पर हुआ। बताया जा रहा है कि युवक तेज गति से स्कूटी चला रहा था। इसी दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ गया और स्कूटी डिवाइडर से जा टकराई। हादसे के बाद घायल युवक को सिविल अस्पताल कंडाघाट पहुंचाया, लेकिन यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिय गया है और मामले की जांच में जुट गई है। डीएसपी मुख्यालय सोलन अशोक चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, कंडाघाट प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को फौरी राहत के रूप में 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version