रायपुर। हीरोइन बनने घर से भागी दो नाबालिग लड़कियों को पुलिस ढूंढ निकाला है। बताया जाता ये लड़कियां छत्तीसगढ़ राज्य की जशपुर जिले की निवासी है। दोनों लड़कियों को वापस लाया जा रहा है। बेटियों के बारे में पता चलते ही परिजनों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई। जानकारी के अनुसार 29 दिसंबर को उदयपुर (राजस्थान) पुलिस द्वारा दोनों लड़कियों को मुंबई की बस से बरामद किया। इसके बाद उदयपुर पुलिस की सूचना के बाद जशपुर पुलिस और परिजन लड़कियों को लाने रवाना हुए। जशपुर जिले में बगीचा में रहने वाली दोनों नाबालिग लड़कियों ने इंटरनेट से मुंबई की फिल्मी दुनिया में पहुंचने की जानकारी एकत्रित की थी। इसी दौरान फिल्मों में काम दिलाने के लिए इन लड़कियों ने मुंबई के एक अज्ञात युवक से फोन पर सम्पर्क भी कर लिया। इस युवक के झांसे में आकर दोनों लड़कियां पहले रांची पहुंची। इसके बाद कोविड 19 की वजह से मुंबई तक रेल से नहीं जा पाने के कारण बस मार्ग से पटना और दिल्ली पहुंच कर मुंबई का रास्ता पकड़ लिया था। इस बीच परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस की टीम ने इनके मोबाइल की लोकेशन से पीछा किया और दिल्ली-मुबंई बस में सफर करने का पता चला। इस जानकारी के बाद उदयपुर पुलिस ने दोनों लड़कियों को बस से सुरक्षित उतार लिया गया है। बगीचा पुलिस दोनों लड़कियों के परिजनों को साथ लेकर आज उदयपुर रवाना हो गई है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version