पटना/दिल्ली: बिहार की राजनीति में आजकल काफी उथल-पुथल है। खासकर आरजेडी के लिए। भीतरखाने की खबर है कि कई आरजेडी नेता बीजेपी के संपर्क में हैं। इसी बीच भोजपुरी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता और सिंगर खेसारी लाल यादव ने भाजपा के सीनियर नेताओं से मुलाकात की। शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के जन्मदिन के मौके पर खेसारी लाल उन्हें बधाई देने पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी मौजूद थे। इस मुलाकात के बाद जब दिल्ली एयरपोर्ट पर पत्रकारों ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव से इस पर प्रतिक्रिया मांगी, तो वे भड़क उठे। तेजस्वी ने इस सवाल को गैर-जरूरी बताते हुए मीडिया को देश के असल मुद्दों पर ध्यान देने की नसीहत दे डाली।

खेसारी का नाम सुनते ही खीझे तेजस्वी

पत्रकरों ने दिल्ली एयरपोर्ट पर तेजस्वी से पूछा कि खेसारी लाल यादव कल सीएम और नितिन नवीन से मिले है, इतना सुनते ही तेजस्वी यादव खींझ गए। उन्होंने कहा, ‘अरे, यार…सीएम से कौन मिलता…सब मिलते हैं। सीएम से कौन नहीं मिलता है? ये सब कोई सवाल है क्या? मुद्दे की बात कीजिए। देश में तबाह हो रहा है। डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं। बेरोजगारी बढ़ रही है। आपको खेसारी जी की पड़ी है। आपको मेलोडी की पड़ी है। चिंता कीजिए कुछ। देश ऐसे ही आगे थोड़े बढ़ेगा?’

मुद्दे की बात कीजिए। देश में तबाह हो रहा है। डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं। बेरोजगारी बढ़ रही है। आपको खेसारी जी की पड़ी है।

तेजस्वी यादव, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष, आरजेडी

नितिन नवीन हमारे गौरव, बोले खेसारी

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन को जन्मदिन की बधाई देने के बाद खेसारी लाल यादव ने उनकी जमकर तारीफ की। खेसारी ने कहा, ‘बिहार का बेटा पूरे हिंदुस्तान का नेतृत्व कर रहा है, यह हमारे लिए सबसे बड़ी खुशी की बात है। नितिन नवीन पूरे हिंदुस्तान के गौरव हैं। एक इंसान के नाते हम सभी को उन्हें बधाई देनी चाहिए।’ उन्होंने आगे कहा कि उनका नितिन नवीन से शुरू से ही एक व्यक्तिगत रिश्ता रहा है।

RJD छोड़ने की अटकलों पर खेसारी की सफाई

भाजपा नेताओं से मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में ये चर्चा तेज हो गई थी कि क्या खेसारी लाल यादव पाला बदलने वाले हैं। इन अटकलों पर विराम लगाते हुए खेसारी लाल ने सफाई दी।

  • मैं किसी पार्टी में नहीं आने वाला हूं और न ही जाने वाला हूं।
  • मैं एक कलाकार हूं और मुझे कलाकार ही रहने दें
  • मैं राजद (RJD) में था, हूं और हमेशा रहूंगा।
  • जो इंसान बिहार को बेहतर बनाने के लिए अच्छा काम करता है, मैं उसके साथ हूं और उसका आशीर्वाद लेता हूं।

मैं किसी पार्टी में नहीं आने वाला हूं और ना ही जाने वाला हूं। मैं एक कलाकार हूं और मुझे कलाकार ही रहने दो। मैं राजद में था, हूं और रहूंगा।

खेसारी लाल यादव, भोजपुरी स्टार और आरजेडी नेता

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version