जयपुर में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पति की कथित प्रताड़ना से परेशान होकर खुदकुशी करने वाली अनु मीणा मामले में घटना के तुरंत बाद का एक एक्सक्लूसिव वीडियो सामने आया है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि अनु मीणा के फंदे पर लटकने की जानकारी मिलते ही पड़ोस के कुछ लोग उसके कमरे में पहुंचे और शव को नीचे उतारा. जिस चुनरी से फंदा बनाया गया था, उसे गले से अलग किया गया.

इसके बाद लोगों ने सीपीआर देकर उसकी सांसें वापस लाने की कोशिश की. एक शख्स उसके सीने को दबाकर सांस चलाने का प्रयास करता दिख रहा है, जबकि दूसरा उसके मुंह में सांस देने की कोशिश कर रहा है. कमरे में उस दौरान एक तीसरा व्यक्ति भी मौजूद था, जिसने पूरी घटना के दो वीडियो बनाए.

बताया जा रहा है कि ये वीडियो अब जाकर अनु मीणा के परिवार को मिले हैं और पुलिस ने भी इन्हें अपनी जांच का हिस्सा बना लिया है. खुदकुशी के समय अनु ने टी-शर्ट और पजामा पहन रखा था. शुरुआती जांच में इन वीडियो को बेहद अहम माना जा रहा है.

अनु मीणा मामले में क्या बोली पुलिस?

उधर, जांच अधिकारी और एसीपी आदित्य ककड़े ने कहा कि मामले की जांच लगातार जारी है. जिस घर में अनु मीणा ने आत्महत्या की थी, वहां एफएसएल टीम से जांच कराए जाने के बाद मकान को सील कर दिया गया है. पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज किए जा चुके हैं और आरोपियों को नोटिस जारी किए गए हैं, हालांकि अब तक नोटिस तामील नहीं हो सके हैं क्योंकि आरोपी फरार चल रहे हैं. पुलिस उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत जुटाने में लगी है.

एसीपी ने बताया कि 7 अप्रैल को आत्महत्या के बाद अनु के शव का पोस्टमार्टम कराया गया था, जिसमें मौत की वजह फांसी लगना सामने आई थी. उस समय परिवार की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी, लेकिन 15 मई को शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज कर जांच शुरू की गई. परिवार ने पति हेमंत मीणा के कथित अवैध संबंधों की जानकारी भी दी है, जिसकी जांच की जा रही है.

पुलिस का कहना है कि पति हेमंत मीणा समेत अन्य आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश जारी है और जल्द उन्हें पकड़कर बयान दर्ज किए जाएंगे, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. ACP ने यह भी कहा कि परिवार की ओर से इस मामले में काफी देर से शिकायत दर्ज कराई गई.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version