प्रताप नगर : कलेसर वन्यजीव अभयारण्य और नैशनल पार्क में खैर के पेड़ों की अवैध कटाई के मामले में वन्य प्राणी विभाग के निरीक्षक लीलू राम को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर पंचकूला अटैच किया गया है। 13,209 एकड़ जंगल में अवैध कटान की जांच की गई जिसमें खैर के 3253 पेड़ों के कटान का पता चला जो कि कई वर्ष पुराने बताए जा रहे हैं। वन्य प्राणी विभाग के पास एक साल से चार्ज आया था जिसमें विभाग द्वारा ताबड़तोड़ कार्रवाई और मुकद्दमे दर्ज करवा रखे हैं, इसके साथ ही दर्जनों वाहन भी जब्त किए हुए हैं।

जंगल में 9 अलग-अलग हिस्सों को बांटकर निरीक्षण किया गया। गत 19 मार्च को गठित कमेटी की जांच में सामने आया कि 3200 से अधिक पेड़ काटे गए। समिति द्वारा सौंपे गए आंकड़ों के अनुसार पूरे क्षेत्र में खैर के पेड़ों के कुल 3253 ठूंठ पाए गए। फील्ड चैकिंग के दौरान कांसली और चिकन बीट में पेड़ों के ठूंठों को जमीन खोदकर निकालने के मामले भी पाए गए। हालांकि उनकी जड़ों की जांच करने पर वे पुरानी और सूखी पाई गईं।

वहीं निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानीय लोगों को पता चला कि जांच चल रही है तो वे जांच अधिकारियों से चुपके से मिले और अपना नाम न उजागर करने को कहा तथा उन्होंने पेड़ काटने में शामिल व्यक्तियों के नाम और फोटो दिए।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version