महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में रविवार को हुए सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई. रविवार तड़के कोंकण से सतारा जाते समय रायगढ़ के पोलादपुर सीमा के भीतर स्कॉर्पियो जीप का एक्सीडेंट हो गया था. यह कार गहरी खाई में गिर गई और सभी कार सवार लोगों की मौत हो गई थी. कार में 8 दोस्त सवार थे. इस हादसे में एक युवक की मौत हुई, जिसके पिता को मोबाइल लोकेशन से हादसे की खबर लगी. जब काफी देर तक बेटे का कॉल नहीं लगा तो पिता ने लोकेशन ट्रैक की थी.

लोकेशन ट्रैक कर मिली हादसे की जानकारी

जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुए अंश चव्हाण के पिता ने पोलादपुर पुलिस से संपर्क किया, क्योंकि दिनभर उनका अपने बेटे से संपर्क नहीं हो पाया था. उन्होंने मृतकों के मोबाइल लोकेशन के आधार पर रविवार रात करीब 10 बजे पुलिस को सूचना दी थी. इसके बाद पोलादपुर पुलिस ने रात में ही तलाशी अभियान शुरू किया, तब जाकर साफ हुआ कि आंबेनली घाट में प्रतापगढ़ की तलहटी में गहरी खाई में कार गिरी है.

पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

इसके बाद पोलादपुर पुलिस की मदद के लिए महाबलेश्वर ट्रैकर्स, प्रतापगढ़ रेस्क्यू टीम, महाड की एडवेंचर सोल, सह्याद्रि वन्यजीव रेस्क्यू, सिस्केप महाड और आपदा मित्र महाड जैसी आपातकालीन संस्थाएं तुरंत मौके पर पहुंचीं. करीब 25 घंटे तक चले कड़े तलाशी अभियान के बाद सोमवार रात 11 बजे आखिरी शव को बाहर निकाला जा सका.

सभी शवों को खाई से बाहर निकालने के बाद पोलादपुर ग्रामीण अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम कराया गया और फिर शवों को परिजनों को सौंपकर एम्बुलेंस से सतारा के लिए रवाना कर दिया गया.

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version