Gold Silver Prices : अगर आप शादी-ब्याह या निवेश के लिए सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो आज आपके लिए एक अच्छी खबर है. सर्राफा बाजार में आज (26 मई) सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है. ‘इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन’ (IBJA) के मुताबिक, आज 1 किलो चांदी की कीमत 4,750 रुपये कम होकर 2.66 लाख रुपये पर आ गई है. वहीं, 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का दाम 1,135 रुपये गिरकर 1.58 लाख रुपये के स्तर पर पहुंच गया है.

सोने के आज के भाव

बाजार में अलग-अलग शुद्धता (Carat) के हिसाब से प्रति 10 ग्राम सोने की कीमतें इस प्रकार हैं.

सोने की शुद्धताआज का भाव (रुपये/10 ग्राम)
14 कैरेट₹92,267
18 कैरेट₹1,18,292
22 कैरेट₹1,44,473
24 कैरेट₹1,57,722

देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने के रेट्स

गुडरिटर्न्स (Goodreturns) के मुताबिक, देश के प्रमुख शहरों में आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की खुदरा कीमतें कुछ इस तरह चल रही हैं.

शहरआज का भाव (रुपये/10 ग्राम)शहरआज का भाव (रुपये/10 ग्राम)
दिल्ली₹1,59,530जयपुर₹1,59,040
लखनऊ₹1,09,040पटना₹1,58,940
अहमदाबाद₹1,58,940भोपाल₹1,58,940
मुंबई₹1,58,890कोलकाता₹1,58,890
रायपुर₹1,58,890

सोने का सफर (₹1.76 लाख से ₹1.58 लाख): साल की शुरुआत (31 दिसंबर 2025) को सोना ₹1.33 लाख पर था, जो महज एक महीने में उछलकर 29 जनवरी 2026 को ₹1.76 लाख के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था. मौजूदा कीमतों को देखें तो सोना अपने उच्चतम स्तर से अब तक ₹18,000 सस्ता हो चुका है.

चांदी में बड़ा क्रैश (₹3.86 लाख से ₹2.66 लाख): चांदी में सोने से भी ज्यादा उतार-चढ़ाव दिखा है. 31 दिसंबर 2025 को चांदी ₹2.30 लाख पर थी और 29 जनवरी 2026 को इसने ₹3.86 लाख का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया था. लेकिन पिछले 117 दिनों के भीतर चांदी ₹1.20 लाख तक सस्ती हो चुकी है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version