कर्नाटक में मुख्यमंत्री की कुर्सी फिर सुर्खियों में हैं. सियासी कॉरिडोर में चर्चा का बाजार गर्म है. सीएम सिद्धारमैया, डीके शिवकुमार और जी परमेश्वर तीनों दिल्ली में हैं. इस बीच बीजेपी की प्रतिक्रिया आई है. बीजेपी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि किसी को भी जनता की परवाह नहीं है.

शहजाद पूनावाला ने कहा, “कर्नाटक के ‘गेम ऑफ़ थ्रोन्स’ का एक और सीज़न आ चुका है. यह पिछले तीन सालों से चल रहा है. कभी डी.के. शिवकुमार बोलते हैं, ‘मैं CM बनूंगा,’ कभी सिद्धारमैया बोलते हैं, ‘मैं CM बनूंगा,’ और कभी परमेश्वर बोलते हैं, ‘मैं CM बनूंगा.’ किसी को भी जनता की परवाह नहीं है. वहां पर जनता भ्रष्टाचार से, लॉ एंड ऑर्डर से ग्रसित होकर त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रही है.”

कर्नाटक में डेवलपमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर के काम रूक गए- पूनावाला

उन्होंने आगे कहा, ”वहां पर डेवलपमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर के काम रूक गए हैं. कर्नाटक को किस प्रकार से ब्रांड कर्नाटक खत्म कर दिया और दिल्ली में आकर सिर्फ सत्ता के लड़ रहे हैं. इनको सिर्फ सत्ता की चिंता है, जनता की नहीं. मल्लिकार्जुन खड़गे जी से जब पूछा जाता है कि वहां का मुख्यमंत्री कौन बनेगा, तो वो बोलते हैं कि राहुल गांधी से पूछिए.” 

खड़गे जी सिर्फ नाम के अध्यक्ष हैं, काम राहुल गांधी करेंगे- पूनावाला

बीजेपी नेता ने निशाना साधते हुए ये भी कहा कि खड़गे जी ये स्वीकार कर रहे हैं कि एक अनुसूचित जाति के व्यक्तित को कांग्रेस ने अध्यक्ष बनाया तो है लेकिन वो सिर्फ नाम के अध्यक्ष हैं, काम राहुल गांधी करेंगे. पद मिला है लेकिन उन्हें पावर नहीं मिली है. परिवार ही चलाएगा. उन्होंने कहा, ” मुझे लगता है ये तो अनुसूचित जाति का बहुत बड़ा अपमान है. कांग्रेस किस प्रकार से रिमोट कंट्रोल से मनमोहन सिंह जी को चलाती थी और अब मल्लिकार्जुन खड़गे जी को भी चला रही है.”  

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version