उत्तर प्रदेश के आगरा में एक परिवार ने दहेज की लालच ने इंसानियत की सारी हदें पार कर दीं। न्यू आगरा थाना क्षेत्र में शादी के 6 महीने बाद ही ससुराल वालों ने गर्भवती बहू का उत्पीड़न शुरू कर दिया। शादी में मोटी रकम लेने के बावजूद पीड़िता से अतिरिक्त दहेज की मांग की गई। अतरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला के पति, सास-ससुर और ननद ने मिलकर उसे प्रताड़ित किया।

शादी में Rs 1 करोड़ दहेज लिया, फिर शुरू हुई नई मांग

न्यू आगरा थाना क्षेत्र से सामने आई इस दर्दनाक वारदात में पीड़िता की मां ने ससुराल वालों पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की मां के अनुसार, 26 नवंबर 2025 को शमसाबाद रोड निवासी युवक से उनकी बेटी की शादी हुई थी। शादी में करीब 1 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किया गया। शादी के समय ससुराल पक्ष ने दावा किया था कि लड़का हैदराबाद की मल्टीनेशनल कंपनी में अच्छी नौकरी करता है। शादी के समय ससुराल वालों ने 1 करोड़ रुपए नकद, सोने-चांदी के गहने और हीरे की अंगूठियां लीं। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही सास-ससुर और ननद ने 21 लाख रुपए और कार की नई मांग कर दी। विरोध करने पर बहू को सास और ननद ने पीटा और सारे गहने एवं नकदी छीन ली। महिला के पति ने भी शराब के नशे में मारपीट की।

बाथरूम में कैमरे लगाकर आपत्तिजनक वीडियो बनाए

दहेज की अतरिक्त मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने गर्भवती महिला के साथ बेहद घटिया हरकत की। आरोप है कि महिला के पति ने बाथरूम और बेडरूम में कैमरे लगाकर आपत्तिजनक वीडियो बनाए। इन वीडियो को दिखाकर फिर से अतरिक्त दहेज की मांग की।

आरोप है कि महिला ने विरोध किया तो 15 फरवरी 2026 को उसके सास-ससुर और पति ने बूरी तरह पीटा। मारपीट की वजह से महिला को ब्लीडिंग होने लगी। इसके बाद उसने अपने मायके फोन किया। सुनकर मायके के लोग बेटी के घर पहुंचे और उसे अपने साथ ले आए। मायके वालों ने गर्भवती महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, वहां उसका गर्भपात हो गया।

जांच में जुटी पुलिस

पीड़िता की मां की तहरीर पर न्यू आगरा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने महिला के पति, सास, ससुर, ननद और चाचा ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष निशामक त्यागी ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज हो गया है। मामले की जांच चल रही है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version