गंगटोक: मैदानी इलाकों में आग बरस रही है. पारा 46-47 डिग्री के पार चला गया है. बढ़ती गर्मी से बचने के लिए लोग पहाड़ों की ओर उमड़ रहे हैं. ऐसी कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिसमें पहाड़ों पर लंबा जाम और पर्यटकों की भीड़ दिखाई पड़ रही है. अब ऐसा ही एक वीडियो उत्तरी सिक्किम के ‘जीरो पॉइंट’ का सामने आया है, जिसमें युमथांग की ‘वैली ऑफ फ्लावर्स’ से होते हुए जीरो पॉइंट की ओर जाने वाले पर्यटकों की गाड़ियों का एक लंबा ट्रैफिक जाम दिखाई दे रहा है.

15,300 फीट की ऊंचाई पर स्थित, जीरो पॉइंट इस समय सिक्किम में पर्यटकों के लिए खुला सबसे ऊंचा पर्यटन स्थल है. ऐसा इसलिए है क्योंकि 2023 में ग्लेशियर झील के फटने से आई बाढ़ के बाद, लाचेन और चुंगथांग घाटियों में बार-बार भूस्खलन होने के कारण प्रसिद्ध गुरुडोंगमार झील को बंद कर दिया गया है. जीरो पॉइंट तक मंगन जिले में स्थित लाचुंग घाटी के रास्ते पहुंचा जा सकता है.

राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने वाले लोग जीरो पॉइंट को पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण के तौर पर पेश कर रहे हैं. 

हालांकि, मई महीने में आने वाले पर्यटकों की आधिकारिक संख्या अभी तक पता नहीं चल पाई है, लेकिन वायरल वीडियो में दिख रही भीड़ इस बात का संकेत है कि सिक्किम में पर्यटन काफी तेजी से बढ़ रहा है. इसकी वजह अप्रैल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिक्किम दौरे को भी माना जा रहा है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version