भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (NTPC) के अंडरग्रेजुएट पदों के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा-2 (CBT 2) का रिजल्ट (RRB NTPC UG CBT 2 Result 2026 OUT) जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपने क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
बता दें कि रेलवे ने इस परीक्षा का आयोजन पिछले साल 20 दिसंबर 2025 को किया था. रिजल्ट एक PDF फाइल के रूप में जारी किया गया है, जिसमें पास होने वाले कैंडिडेट्स के रोल नंबर दिए गए हैं.
जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल रहे हैं, उन्हें अब अगले चरण यानी दस्तावेज सत्यापन (Document Verification – DV) के लिए बुलाया जाएगा. इसके लिए बोर्ड जल्द ही ईमेल, मोबाइल SMS या आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ई-कॉल लेटर (e-call letter) जारी करेगा.
Document Verification (DV) के लिए जरूरी गाइडलाइंस
ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स
उम्मीदवारों को CEN और ई-कॉल लेटर में मांगे गए सभी मूल (Original) दस्तावेज साथ लाने होंगे.
फोटोकॉपी
सभी जरूरी दस्तावेजों की दो सेट सेल्फ-अटेस्टेड (स्व-प्रमाणित) ए4 साइज फोटोकॉपी साथ रखनी होगी.
ऑनलाइन अपलोड
कैंडिडेट्स को अपने रंगीन स्कैंड डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर को रेलवे के आधिकारिक पोर्टल oirms-ir.gov.in/rrbdv पर अपलोड करना होगा. इसका लिंक जल्द ही एक अलग नोटिफिकेशन के जरिए एक्टिव किया जाएगा.

