तमिलनाडु के चेन्नई में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक हेड कांस्टेबल पर नशे की हालत में 16 वर्षीय किशोर का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। इस घटना ने राज्य की कानून व्यवस्था और पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खडे कर दिए हैं। चेन्नई पुलिस ने आरोपी वेलप्पन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज एक्ट (POCSO) के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही भारतीय संविधान के अनुच्छेद 311 के तहत आरोपी को तत्काल सेवा से हटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

दोस्त के घर पर दिया घटना को अंजाम

जानकारी के अनुसार, किशोर 25 मई को अपने चाचा कुमारेशन और उनके परिवार के साथ मंदिर दर्शन के लिए गया था। उसके माता पिता अपने गांव गए हुए थे, इसलिए वह चाचा के घर पर ठहरा हुआ था। 26 मई की रात कुमारेशन और उनका दोस्त वेलप्पन, जो चेन्नई पुलिस में हेड कांस्टेबल है, साथ बैठकर शराब पी रहे थे। आरोप है कि कुमारेशन के सो जाने के बाद नशे में धुत वेलप्पन उस कमरे में पहुंचा जहां किशोर सो रहा था। वहां उसने कथित रूप से किशोर का यौन उत्पीड़न किया और उसे जबरन शराब भी पिलाई।

नाबालिग हिम्मत दिखाते हुए पुलिस के पास पहुंचा

घटना के दौरान किशोर ने साहस दिखाते हुए पास में रखा टीवी रिमोट आरोपी पर फेंक दिया। इसके बाद उसने आरोपी को कमरे में बाहर से बंद कर दिया और वहां से भागकर सीधे पुलिस स्टेशन पहुंच गया। पुलिस अधिकारियों ने शिकायत मिलने के बाद तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। शुरुआती जांच और बयान के आधार पर पुलिस ने वेलप्पन को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

मामला सामने आने के बाद विपक्ष ने सरकार को घेरा

इस मामले के सामने आने के बाद कई राजनीतिक नेताओं ने राज्य सरकार को घेरा है। विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि हालात इतने खराब हो चुके हैं कि एक बच्चे को पुलिस से बचने के लिए पुलिस स्टेशन भागना पडा। अखिल भारतीय अन्ना द्रविड मुनेत्र कषगम (AIADMK) के नेता एडप्पाडी के पलानीस्वामी ने मुख्यमंत्री विजय पर हमला बोलते हुए कहा कि बच्चे आज सुरक्षित नहीं हैं। अम्मा मक्कल मुनेत्र कषगम (AMMK) प्रमुख टीटीवी दिनाकरन ने भी कहा कि जब अपराध रोकने वाले लोग ही अपराध में शामिल हों तो व्यवस्था पर भरोसा कमजोर होता है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version