बॉलीवुड में इन दिनों एक बड़ा कानूनी विवाद चर्चा का विषय बना हुआ है। मशहूर निर्माता वाशु भगनानी ने निर्देशक डेविड धवन और टिप्स कंपनी के खिलाफ ऐसा कदम उठा लिया है, जिसने पूरी इंडस्ट्री को चौंका दिया है। मामला वरुण धवन की आने वाली फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ से जुड़ा है, जिस पर अब रिलीज से पहले ही संकट के बादल मंडराने लगे हैं। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

वाशु भगनानी ने किया 400 करोड़ का केस

बताया जा रहा है कि वाशु भगनानी की प्रोडक्शन कंपनी पूजा एंटरटेनमेंट ने बॉम्बे हाईकोर्ट में 400 करोड़ रुपये का दावा ठोक दिया है। आरोप है कि फिल्म में उनकी पुरानी सुपरहिट फिल्म ‘बीवी नंबर 1’ के मशहूर गानों का इस्तेमाल बिना सही अधिकार लिए किया गया है। यही नहीं, निर्माता ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने तक की मांग कर दी है।

सलमान-करिश्मा की फिल्म ‘बीवी नंबर 1’ का है गाना

दरअसल, साल 1999 में रिलीज हुई सलमान खान और करिश्मा कपूर स्टारर ‘बीवी नंबर 1’ उस दौर की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल थी। फिल्म के गाने ‘चुनरी चुनरी’ और ‘इश्क सोना है’ आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल रहते हैं। अब इन्हीं गानों को वरुण धवन की नई फिल्म में इस्तेमाल किए जाने पर विवाद शुरू हो गया है।

वाशु भगनानी ने क्या कहा?

वाशु भगनानी की टीम का कहना है कि टिप्स कंपनी के पास केवल ऑडियो राइट्स थे, विजुअल राइट्स नहीं। दावा किया गया है कि वर्षों पहले हुए समझौते में केवल संगीत इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई थी, लेकिन फिल्मों और प्रमोशनल कंटेंट में विजुअल रूप से इन गानों का उपयोग करने का अधिकार नहीं दिया गया था। सूत्रों के मुताबिक, साल 2018 में इस विषय को लेकर दोनों पक्षों के बीच बातचीत भी हुई थी, लेकिन कोई अंतिम समझौता नहीं हो सका। अब पूजा एंटरटेनमेंट ने कानूनी नोटिस भेजकर पुराने अधिकार रद्द करने का दावा किया है। ऐसे में फिल्म में इन गानों के उपयोग को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया।

फिल्म का टाइटल भी गाने से प्रेरित

सबसे दिलचस्प बात ये है कि फिल्म का टाइटल भी पुराने गाने की लाइन से प्रेरित बताया जा रहा है। इसी वजह से निर्माता पक्ष ने फिल्म का नाम बदलने की मांग भी रख दी है। खबरें हैं कि अगर मेकर्स ने उनकी शर्तें नहीं मानीं तो अतिरिक्त हर्जाने की मांग भी की जा सकती है। वहीं दूसरी तरफ टिप्स कंपनी ने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। कंपनी का कहना है कि उनके पास गानों के वैध अधिकार मौजूद हैं और फिल्म में उनका इस्तेमाल पूरी तरह कानूनी है। इंडस्ट्री में अब यह बहस छिड़ गई है कि पुराने म्यूजिक अधिकारों की सीमाएं आखिर तय कैसे होंगी।

फिल्म में वरुण के साथ पूजा और मृणाल

डेविड धवन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में वरुण धवन के साथ पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। फिल्म की रिलीज डेट पहले ही घोषित की जा चुकी है और अब कोर्ट में चल रही यह लड़ाई फिल्म की राह मुश्किल बना सकती है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version