प्रख्यात पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण सम्मानित तीजन बाई की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें एम्स रायपुर के मेडिकल आईसीयू में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. उन्हें फेफड़ों में संक्रमण, खून में संक्रमण और एक्यूट किडनी इंजरी की समस्या है. लगातार गिरते ब्लड प्रेशर और संक्रमण के चलते विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है. उनकी स्थिति को देखते हुए अस्पताल में गहन उपचार जारी है और हर पल उनकी सेहत पर नजर रखी जा रही है.

अचानक बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती

तीजन बाई को बुधवार देर रात अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने पर एम्स रायपुर लाया गया. अस्पताल पहुंचने के समय उनकी स्थिति काफी गंभीर थी, जिसके चलते उन्हें तुरंत मेडिकल आईसीयू (MICU) में भर्ती किया गया. डॉक्टरों ने तत्काल जांच शुरू कर उपचार शुरू किया.

आज के मेडिकल अपडेट के अनुसार, तीजन बाई का ब्लड प्रेशर लगातार कम बना हुआ है और शरीर में संक्रमण अब भी बना हुआ है. उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए क्रिटिकल केयर, पल्मोनोलॉजिस्ट और हेमेटोलॉजिस्ट समेत विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक संयुक्त टीम उनकी निगरानी कर रही है.

कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहीं

डॉक्टरों के अनुसार तीजन बाई को फेफड़ों में इंफेक्शन, खून में संक्रमण (सेप्सिस) और एक्यूट किडनी इंजरी की समस्या है. उनका ब्लड प्रेशर लगातार कम बना हुआ है और शरीर में संक्रमण पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो पाया है.

विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम कर रही निगरानी

उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए क्रिटिकल केयर, पल्मोनोलॉजिस्ट और हेमेटोलॉजिस्ट समेत विशेषज्ञ डॉक्टरों की संयुक्त टीम इलाज कर रही है. डॉक्टर लगातार उनकी स्थिति की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है.

पंडवानी को दिलाई अंतरराष्ट्रीय पहचान

तीजन बाई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की प्रमुख पहचान हैं. उन्होंने पंडवानी कला के जरिए महाभारत की कथाओं को अपने अनोखे अंदाज में प्रस्तुत कर देश-विदेश में ख्याति हासिल की है. उनकी प्रस्तुति शैली के कारण भारतीय लोक कला को वैश्विक मंच मिला.

कई राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

तीजन बाई को उनकी उत्कृष्ट कला के लिए कई प्रतिष्ठित सम्मान मिल चुके हैं. उन्हें 1988 में पद्मश्री, 1995 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और 2019 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया.

फिलहाल स्थिति स्थिर, इलाज जारी

डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है, लेकिन जोखिम पूरी तरह टला नहीं है. अस्पताल में लगातार निगरानी के बीच इलाज जारी है और उनके जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद जताई जा रही है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version