जगतसिंहपुर: ओडिशा के जगतसिंहपुर स्थित जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (DRDA) कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब महिलाओं के वॉशरूम में एक सीक्रेट कैमरा मिला। सरकारी कार्यालय के महिला वॉशरूम के अंदर एक संदिग्ध छिपा हुआ कैमरा मिलने के बाद कर्मचारियों में चिंता और भय का माहौल बन गया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

कैसे हुआ खुलासा

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह वित्त विभाग में कार्यरत कर्मचारी मधुस्मिता सामंतराय ने महिला वॉशरूम के भीतर एक संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक उपकरण देखा। बताया जा रहा है कि यह उपकरण फर्श पर गिरा हुआ था। जैसे ही महिला कर्मचारी की नजर उस उपकरण पर पड़ी तो वो घबरा गईं। उन्होंने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद स्थानीय पुलिस को बुलाया गया।

कैमरे को किया जब्त

सूचना मिलते ही पुलिस टीम DRDA कार्यालय पहुंची और संदिग्ध उपकरण को जब्त कर लिया। मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि यह मामला महिला कर्मचारियों की निजता से जुड़ा हुआ है, इसलिए हर पहलू को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उपकरण सक्रिय रूप से रिकॉर्डिंग कर रहा था या नहीं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कैमरा वहां कैसे पहुंचा और इसे किस उद्देश्य से लगाया गया था। जांच एजेंसियां यह भी देख रही हैं कि कहीं इस घटना में किसी अंदरूनी व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है।

परिसर के सीसीटीवी खंगाले जा रहे

मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्यालय परिसर के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। संदिग्ध गतिविधियों की पहचान के लिए फुटेज की बारीकी से जांच की जा रही है। साथ ही, जब्त किए गए उपकरण को डिजिटल फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है ताकि उसमें मौजूद डेटा या रिकॉर्डिंग की जानकारी हासिल की जा सके। तिर्तोल के SDPO ने बताया कि जांच में तेजी लाने के लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version