ब्राजील के 19 वर्षीय खिलाड़ी जोआओ फोंसेका ने बड़ा उलटफेर करते हुए तीन बार की चैंपियन नोवाक जोकोविच को तीसरे राउंड में हराकर फ्रेंच ओपन 2026 से बाहर कर दिया.दो सेट से पिछड़ने के बाद फोंसेका ने मुकाबले में जबरदस्त वापसी की और हर किसी को अपने खेल से चौंका दिया. पहले दो सेट के बाद फोंसेका के चेहरे पर निराशा दिख रही थी, जबकि जोकोविच दोनों सेट जीतकर मैच पर पूरी तरह से दबदबा बनाए हुए थे। हालांकि, ब्राजील के खिलाड़ी ने शानदार वापसी करते हुए अगले तीन सेट जीतकर रिकॉर्ड 24 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले जोकोविच को 4-6, 4-6, 6-3, 7-5, 7-5 से हरा दिया. 

क्ले कोर्ट पर खेले जा रहे टूर्नामेंट में यह दूसरा सबसे बड़ा उलटफेर है. जोकोविच से पहले जैनिक सिनर भी टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं.  नतीजतन, पुरुषों के सिंगल्स मुकाबले में अब खिताब जीतने की दौड़ और ज्यादा खुली हो गई है, और कई खिलाड़ियों के पास जीतने का अच्छा मौका है. फोंसेका ने लगभग 4 घंटे 53 मिनट तक चले लंबे और कड़े मैच में जीत दर्ज की.

चौथे सेट में 3-4, 15/40 पर सर्व करते समय फोंसेका हार से सिर्फ पांच पॉइंट दूर थे, लेकिन 28वीं वरीयात प्राप्त वाले खिलाड़ी ने उन दो ब्रेक पॉइंट को रोक दिया और उस मोमेंटम का फायदा उठाते हुए जोकोविच को निर्णायक सेट खेलने के लिए मजबूर कर दिया.  मैच के दौरान जोकोविच कई बार थके हुए और शारीरिक रूप से परेशान नजर आए.इसके बावजूद 39 वर्षीय खिलाड़ी ने हार नहीं मानी और निर्णायक पांचवें सेट में शुरुआत में ही 3-1 की बढ़त हासिल कर ली.

फोंसेका ने फिर से वापसी की। उन्होंने आखिरी आठ में से छह गेम अपने नाम करते हुए एक यादगार जीत हासिल की. 2025 ऑस्ट्रेलियन ओपन में एंड्री रुबलेव को हराने के बाद, यह किसी टॉप-10 खिलाड़ी के खिलाफ उनकी दूसरी जीत है. जोकोविच के खिलाफ अपने पहले टूर-लेवल मुकाबले में जीत हासिल करके फोंसेका ने इतिहास रच दिया.

वह ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में पूर्व विश्व नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच को हराने वाले पहले किशोर (टीनेजर) खिलाड़ी बन गए हैं। फोंसेका पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के चौथे दौर में पहुंचे हैं. अब पेरिस में क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए उनका मुकाबला 15वीं वरीयता प्राप्त कैस्पर रूड या 24वीं वरीयता प्राप्त टॉमी पॉल से होगा.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version