रायपुर। छत्तीसगढ़ी भवन छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा कार्यालय में आज हुई बैठक में प्रदेश किसान नेता राज्य आंदोलनकारी सर्वश्री अनिल दुबे,जी.पी. चंद्राकर,दीनदयाल वर्मा, जागेश्वर प्रसाद,लालाराम वर्मा,चेतन देवांगन,अशोक ताम्रकर,ईश्वर साहू,परस ध्रुव,गिरधारी ठाकुर, चंद्रप्रकाश साहू, बृजबिहारी साहू निर्णय लिया कि केन्द्र सरकार द्वारा पारित तीनों काला कानून वापस लेने दिल्ली के आंदोलनरत किसानों के समर्थन में एवं छत्तीसगढ़ शासन के सौदा पत्रक काला कानून वापस लेने, बंद मंडियां खुलवाने, वर्तमान में 2500/-रुपये में धान खरीदी पर 700 रुपये का बोनस किसानों को नहीं दे रही है छग सरकार, पूर्व के बोनस राशि 25 प्रतिशत का आज तक भुगतान नहीं हुआ है भुगतान दिलाने सहित किसानों के शोषण के विरुद्ध 2 जनवरी 2021 को दोपहर 12 बजे से लोहिया चौक महासमुंद में छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा का महाधरना का सूत्रपात होगा। जिसमें सैकडों किसान सहित दर्जनों किसान नेता शिरकत करेंगे।
