Chamba News : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां पर बाजार से घर लौट रहा गृह रक्षक रास्ते में पैर फिसलने से गहरी खाई में गिर गया और उसकी मौत हो गई। वहीं, इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पांव फिसलने से हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान प्रकाश चंद (46 वर्षीय) पुत्र विश्वेश्वर शक्तिदेहरा (लाहड़ी) पंचायत निहुई के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुरूवार शाम को प्रकाश चंद बाजार से घर लौट रहे थे। जब वह अपने घर से मात्र 100 मीटर की दूरी पर थे, तभी रास्ते में एक डंगे (रिटेनिंग वॉल) से उनका पैर अनियंत्रित होकर फिसल गया। संतुलन बिगड़ने के कारण करीब 30 फीट गहरी खाई में जा गिरे। देर रात काम से लौट रहे ग्रामीणों ने जब खाई में उन्हें पड़ा देखा, तो तुरंत प्रकाश चंद के परिजनों को सूचित किया। परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में उन्हें खाई से निकालकर मेडिकल कॉलेज चंबा ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

वहीं, शुक्रवार को गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पूर्व प्रधान मुकेश कुमारी ने बताया कि प्रकाश चंद अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनके निधन से पूरा परिवार बेसहारा हो गया है। मृतक अपने पीछे बुजुर्ग मां, दो बेटियां (24 और 22 साल), एक बेटा (19 साल) और पत्नी को छोड़ गए हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version