IMD Nowcast Gujarat: मौसम विभाग ने गुजरात के लिए तत्काल नाउकास्ट (Nowcast) अलर्ट जारी किया है. इसके मुताबिक, आज रात 10 बजे से लेकर मध्यरात्रि 1 बजे तक अगले 3 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में मौसम में अचानक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. कुछ इलाकों में तेज बारिश और कहीं हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है.

इस दौरान कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के साथ-साथ तूफानी हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे घर से बाहर निकलने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

कहां होगी भारी बारिश और कैसी रहेगी हवा?

साबरकांठा, अरावली, महीसागर, पंचमहल और दाहोद जैसे जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. इन इलाकों में तूफानी हवाएं लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं, क्योंकि यहां हवा की रफ्तार भी काफी तेज 62 से 87 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

उत्तर और मध्य गुजरात में मध्यम बारिश का अनुमान

उत्तर और मध्य गुजरात के कुछ इलाकों में भी मेघराजा गरज के साथ माहौल जमा सकते हैं. बनासकांठा, मेहसाणा, गांधीनगर, खेड़ा, वडोदरा और छोटा उदयपुर में मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं. हालांकि, इन जगहों पर हवा की गति लगभग 41 से 61 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है, जिससे मौसम अचानक खराब हो सकता है.

अहमदाबाद और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश

इसके अलावा, पाटन, अहमदाबाद, आनंद, भरूच और नर्मदा जिलों के लोगों को भी गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. यहां मौसम थोड़ा सुहावना हो सकता है, लेकिन हवा की रफ्तार करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है.

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक किसानों को अपनी फसल और पशुओं के चारे को सुरक्षित रखने की सलाह दी है, क्योंकि आने वाले दिनों में गरज-चमक और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रह सकता है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version