बेंगलुरु : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में रविवार को एक आदमी वीआईपी के लिए ट्रैफिक रोकने से नाराज होकर बीच रोड पर धरने पर बैठ गया। ओल्ड एयरपोर्ट रोड से राज्यपाल थावर चंद गहलोत का काफिला गुजरने वाला था, इसलिए ट्रैफिक को रोका गया था। इसमें एक आदमी अपनी गर्भवती पत्नी के साथ यात्रा कर रहा था। VVIP मूवमेंट के लिए लागू ज़ीरो-ट्रैफिक प्रोटोकॉल के कारण वह परेशान हो गया। कुछ दिन पहले मुंबई में भी एक महिला बीजेपी के प्रदर्शन के दौरान नाराज हो गई थी। उसने भीड़ के सामने ही पुलिसकर्मियों की क्लास लगाई थी। तब यह विवाद इतना बढ़ा था कि बीजेपी नेताओं को सफाई देनी पड़ी थी।

असल में क्या हुआ?
बेंगलुरु के ओल्ड एयरपोर्ट रोड पर लाल टी शर्ट पहने हुए शख्स धरने पर जहां बैठा, वहां से राज्यपाल थावरचंद गहलोत का काफिला गुजरने वाला था। बेंगलुरु में ट्रैफिक बड़ी समस्या है। VVIP कल्चर के कारण यह समस्या बढ़ गई है। बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने घरने पर बैठे युवक को मनाने की कोशिश की, उसे वैकल्पिक व्यवस्था देने का ऑफर भी दिया। मगर युवक अड़ा रहा। इस दौरान पुलिस ने उसे बहुत मनाने की कोशिश की। काफी देर बाद शख्स को सड़क से हटाया गया, तब जाकर ट्रैफिक क्लियर हो गपा।

क्यों बंद था ट्रैफिक
जानकारी के मुताबिक, कर्नाटक के राज्यपाल का काफिला वहां से गुजरने वाला था। इसके चलते ट्रैफिक को पूरी तरह से रोक दिया गया था। इसके चलते उस शख्स ने नाराजगी जताई और ओल्ड एयरपोर्ट रोड पर विरोध प्रदर्शन किया। बताया गया कि ट्रैफिक में उस शख्स की गर्भवती पत्नी फंसी थी। जो कि कार में सवार थी। राज्यपाल के काफिले के चलते जब ट्रैफिक रोका गया तो वह भड़क गया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version