रायपुर। आज देश के राज्यों की राजधानियों में कोरोना कोरोना वैक्सीनेशन का ड्राई रन भी शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ड्राई रन शुरू हो गया है। ड्राई रन का जायजा लेने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव आज पुरानी बस्ती स्थित कन्या शाला टीकाकरण केंद्र पहुंचे और स्थितियों का निरीक्षण किया। इधर दुर्ग में भी झाड़ूराम देवांगन शासकीय स्कूल में ड्राई रन शुरू हो गया है, यहां कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भूरे ने टीकाकरण सेंटर का अवलोकन किया। यहां पर सीएमएचओ डॉ गंभीर सिंह ठाकुर पर ट्रायल किया गया है। वहीं बिलासपुर में भी कोरोना वैक्सीनेशन के लिए मॉक ड्रिल आज किया जा रहा है, वैक्सीनेशन की तैयारी को परखने के लिए मॉक ड्रिल किया जा रहा है। बिल्हा, दर्रीघाट और शहरी स्वास्थ्य केंद्र में 25 लोगों पर वैक्सीनेशन का ट्रायल होगा। राजनांदगांव जिले में भी कोरोना वैक्सीनेशन का माक ड्रिल किया जा रहा है, राजनांदगांव में 2 और डोंगरगढ़ में एक जगह टीकाकरण सेंटर बनाया गया है, एक सेंटर में 25 लोगों के वैक्सीनेशन का मॉक ड्रिल किया जाएगा। वहीं जगदलपुर में भी कोरोना वैक्सीनेशन का मॉक ड्रिल किया जा रहा है। यहां जिले में 3 जगहों पर वैक्सीनेशन सेंटर बनाये गए हैं, तोकपाल, दरभा और जगदलपुर में वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं, हर सेंटर में 25 लोगों पर ट्रायल किया जाएगा।
