रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में बढ़ते अपराध का मुख्य कारण नशा, लाकडाउन और वेब सीरीज को माना जा रहा है। राज्य के कई जिलों में रेप, लूट और हत्या जैसी घटनाएं बढ़ रही है। राज्य में बढ़ते क्राइम को लेकर राज्य के डीजीपी डीएम अवस्थी का कहना है कि नशा, लॉकडाउन, वेब सीरीज की वजह से अपराध बढ़ रहे हैं। अपराध रोकने छत्तीसगढ़ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। नशे की गोलियों और सिरप के खिलाफ पुलिस प्रदेश भर में अभियान चलाएगी।

