चेन्नेई: तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने बीजेपी छोड़ने का मन बना लिया है और इस संबंध में अपना अंतिम फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को बता दिया है। सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार सुबह दिल्ली में हुई मुलाकात के दौरान अन्नामलाई ने स्पष्ट कर दिया कि वह अब पार्टी में नहीं रहना चाहते। अन्नामलाई ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से कहा है कि अब वह अपना रास्ता खुद बनाना चाहते हैं और सौहार्दपूर्ण ढंग से अलग होना चाहते हैं। अन्नामलाई लंबे समय से तमिलनाडु में बीजेपी का प्रमुख चेहरा रहे हैं। अब वो नई पार्टी बनाने का मन बना चुके हैं। जल्द ही वो अपनी नई पार्टी को लेकर ऐलान कर सकती है। वहीं बीजेपी उन्होंने किसी तरह मनाने की कोशिश में जुटी हुई है। पार्टी नेतृत्व को अब भी उम्मीद है कि वे अन्नामलाई को रुकने के लिए मना लेंगे, लेकिन सूत्रों के अनुसार उन्होंने अपना मन बना लिया है।

बीजेपी ने नहीं दिख रहा भविष्य

सूत्रों की मानें तो IPS अधिकारी से राजनेता बने अन्नामलाई को बीजेपी में अपना कोई भविष्य नजर नहीं आ रहा है। बीजेपी की तरफ से अन्नामलाई को राज्यसभा सीट का प्रस्ताव दिया गया था। लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। बता दें कि अन्नामलाई चाहते थे कि बीजेपी राज्य चुनाव अकेले ही लड़े, क्योंकि उन्हें भरोसा था कि पिछले कुछ सालों में पार्टी ने काफी मज़बूत पकड़ बना ली है। हालांकि, बीजेपी नेतृत्व ने AIADMK के साथ अपना गठबंधन फिर से शुरू कर दिया। पार्टी के इस फैसले से अन्नामलाई खुश नहीं थी। चुनाव इस गठबंधन को हार का सामना करना पड़ा।

क्या है अन्नामलाई का आगे का प्लान

सूत्रों की मानें तो अन्नामलाई तमिलनाडु में एक आंदोलन शुरू कर सकते हैं। बाद में वो एक पार्टी बना सकते हैं। कई सूत्रों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य समान विचारधारा वाले लोगों को जोड़ना और एक मज़बूत स्वयंसेवक नेटवर्क तैयार करना है। अन्नामलाई पहले से ही ‘We The Leaders’ नाम से एक गैर-लाभकारी नेतृत्व पहल चला रहे हैं। यही बड़े राजनीतिक प्रोजेक्ट की नींव बन सकती है। यहीं नहीं कहा जा रहा है कि तमिलनाडु में होने वाले आगामी विधानसभा उपचुनावों में उनकी पार्टी चुनाव लड़ सकती है। इससे उनकी व्यक्तिगत लोकप्रियता और सांगठनिक ताकत की शुरुआती परीक्षा हो जाएगी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version