नई दिल्ली : राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार मंगलवार सुबह बंगाल की खाड़ी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.6 मापी गई। भूकंप सुबह 7 बजकर 43 मिनट पर आया और इसका केंद्र समुद्र के भीतर 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

NCS द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र 14.027 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 93.132 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया। एजेंसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट कर इसकी पुष्टि की। हालांकि इस भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं मिली है, लेकिन समुद्री क्षेत्र में आए इस झटके पर वैज्ञानिक नजर बनाए हुए हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले इसी साल फरवरी में भी बंगाल की खाड़ी में 4.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। उस समय भी भूकंप का केंद्र समुद्र के भीतर करीब 10 किलोमीटर की गहराई पर था। विशेषज्ञों के अनुसार भूकंप पृथ्वी की सतह से लेकर लगभग 700 किलोमीटर की गहराई तक कहीं भी आ सकते हैं। वैज्ञानिक भूकंपों को उनकी गहराई के आधार पर तीन श्रेणियों में बांटते हैं।

0 से 70 किलोमीटर की गहराई पर आने वाले भूकंप उथले (Shallow) कहलाते हैं। 70 से 300 किलोमीटर के बीच आने वाले भूकंप मध्यवर्ती (Intermediate) श्रेणी में रखे जाते हैं, जबकि 300 से 700 किलोमीटर की गहराई पर आने वाले भूकंप गहरे (Deep) भूकंप माने जाते हैं। चूंकि बंगाल की खाड़ी में आया यह भूकंप केवल 10 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया, इसलिए इसे उथले भूकंप की श्रेणी में रखा जाएगा।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version