जमशेदपुर – सच्ची लगन और दृढ़ संकल्प के सामने उम्र, परिस्थिति या समय जैसी बाधाएं टिक नहीं पातीं. कोई भी नया काम शुरू करने या अपने सपनों को पूरा करने की कोई ‘उम्र’ नहीं होती. इसे दो बच्चों की मां साकची निवासी सोनल मिश्रा ने साबित कर दिखाया है. सोनल मिश्रा साल 2022 से अपने बेटों को तैराकी की कोचिंग के लिए जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स लेकर जाती थीं. लेकिन चार साल में वह खुद स्टेट लेवल की तैराक बन गईं.

बेटों की स्विमिंग देख तैराक बनने का किया फैसला

बेटे को तैराकी सीखते देखकर उसने भी स्विमिंग करने का फैसला लिया और आज सफलता उसके कदम चूम रही है. सोनल में सोमवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में संपन्न हुई 15वीं झारखंड सीनियर स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक अपने नाम की. उसकी इस सफलता ने सभी को स्तब्ध कर दिया. उसके दोनों बेटे और पति खुशी से झूम उठे.

दो साल पहले शुरू की थी तैराकी

35 साल की सोनल 400 मीटर फ्री स्टाइल में रजत, 200 मीटर फ्री स्टाइल में कांस्य और 50 मीटर और 100 मीटर बैक स्ट्रोक में कांस्य पदक जीती हैं. सोनल मिश्रा ने बताया कि उन्होंने दो साल पहले ही तैराकी की शुरुआत की थीं. इस सफलता से उनका हौसला बढ़ा है. अब वह नेशनल प्रतियोगिता में पदक जीतना चाहती हैं. उनके दो बेटे हैं. बड़ा बेटा सोनेश (13 वर्ष) और छोटा बेटा अभिराज (8 वर्ष). वह अपने दोनों बेटों को तैराकी की ट्रेनिंग दिलाने के लिए 2022 से जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आ रही हैं.

कोच सलाह पर कूद पड़ी पानी में

बच्चों को ट्रेनिंग करते देखकर दो वर्ष पूर्व उन्होंने भी तैराकी करने का मन बनाया और कोच फिरोज खान से सलाह ली. इसके बाद ट्रेनिंग शुरू कर दी. अभी रोजाना वह डेढ़ से दो घंटे तैराकी का अभ्यास करती हैं. उनके पति निलेश मिश्रा भी उनका पूरा सहयोग करते हैं. पति टाटा स्टील में कार्यरत हैं. सोनल स्टेट चैंपियनशिप के अलावा डिमना लेक में आयोजित स्विमिंगथॉन में शिरकत कर चुकी हैं.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version