नई दिल्ली। Lava ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Lava Bold N2 5G लांच कर दिया है। फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ फोन में 13MP का कैमरा भी मिलता है। फोन की कीमत की बात करें तो Lava Bold N2 5G के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपए है। इस फोन की बिक्री 9 जून को दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर शुरू होगी।

फोन के फीचर्स की बात करें तो Lava Bold N2 5G में 6.75 इंच की HD+ नॉच डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस फोन में ऑक्टा कोर 6nm UNISOC T8200 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 4GB+4GB RAM और 64GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो Bold N2 5G के रियर में 13MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग दी गई है। यह फोन रीगल गोल्ड और बिलियनर ब्लू में उपलब्ध है। फोन के साथ बॉक्स में प्रोटेक्शन कवर, टाइप सी केबल और 10W चार्जर आता है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version