RBI Sold Gold PIB Fact Check: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने करीब 12 अरब डॉलर मूल्य का सोना बेच दिया है. अब इस दावे को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं और लोग इसकी सच्चाई जानना चाह रहे हैं. 

वायरल दावा क्या है?

बता दें कि वायरल पोस्ट में ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया गया है कि भारत के केंद्रीय बैंक RBI ने विदेशी मुद्रा भंडार को सुरक्षित रखने के लिए अपने गोल्ड रिजर्व का एक हिस्सा बेच दिया हो सकता है. इस पोस्ट में यह भी कहा गया है कि RBI ने लगभग 12 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य का सोना बेच दिया है. 

PIB ने दावे पर क्या कहा?

इस दावे की जांच प्रेस सूचना ब्यूरो यानी PIB की फैक्ट चेक टीम ने की. PIB फेक्ट चेक ने सच्चाई बताई कि ‘आरबीआई की ओर से 12 अरब डॉलर का सोना बेचने’ का दावा पूरी तरह फर्जी है. पीआईबी ने अपनी जांच में बताया कि केंद्रीय बैंक के आंकड़े इस दावे का समर्थन नहीं करते हैं. इसलिए सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा यह दावा भ्रामक है.

RBI के आंकड़े क्या बताते हैं?

RBI के मुताबिक, भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की हिस्सेदारी लगातार बढ़ी है. 

  • सितंबर 2025 के अंत में सोने की हिस्सेदारी 13.92% थी.
  • 31 मार्च 2026 तक यह बढ़कर 16.70% हो गई.
  • 22 मई 2026 तक यह और बढ़कर 16.85% पहुंच गई.

मतलब साफ है कि अगर आरबीआई ने बड़े पैमाने पर सोना बेचा होता तो विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की हिस्सेदारी बढने की बजाय घटती दिखाई देती.

सोने के भंडार की जानकारी कहां मिलती है?

RBI हर महीने अपने बुलेटिन में देश के गोल्ड रिडर्व और उसके भौतिक स्टॉक से जुड़ी जानकारी जारी करता है. RBI के मुताबिक, उसके मासिक बुलेटिन में उपलब्ध आंकड़ों में ऐसा कोई बदलाव नहीं हुआ है जो इस वायरल दावे की पुष्टि करता हो.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version