Hero MotoCorp ने अपनी पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलें लॉन्च कर दी हैं. कंपनी ने देश की दो सबसे भरोसेमंद और पॉपुलर बाइकों Hero Splendor Plus और Hero HF Deluxe को नए फ्लेक्स-फ्यूल अवतार में पेश किया है. इस बड़े लॉन्चिंग इवेंट में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी मौजूद रहे. 

Hero Splendor Plus फ्लेक्स फ्यूल की कीमत और फीचर्स

Hero Splendor Plus को कंपनी ने ₹82,710 की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है. इस नई बाइक में E85 ईंधन के अनुकूल इंजन दिया गया है. तकनीकी तौर पर देखें तो इसमें 97.2cc का दमदार मोटर लगा है, जो E85 फ्यूल पर चलने के दौरान 8,000 rpm पर 8 हॉर्सपावर की ताकत और 6,000 rpm पर 8.3 न्यूटन मीटर का टॉर्क पैदा करता है. यह ताकत इसे रेगुलर स्प्लेंडर मॉडल की तुलना में थोड़ा ज्यादा बेहतर और दमदार बनाती है. यह मोटरसाइकिल E20 से लेकर E85 तक के एथेनॉल और पेट्रोल के किसी भी मिश्रण पर आसानी से दौड़ सकती है. 

फीचर्स की बात करें तो इसमें हीरो की पेटेंटेड i3S आइडल-स्टॉप-स्टार्ट टेक्नोलॉजी दी गई है जो ट्रैफिक में ईंधन बचाती है. इसके अलावा, बाइक में एक नया डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ सेफ्टी फीचर, ट्यूबलेस टायर और एथेनॉल मिश्रण को सपोर्ट करने के लिए पूरी तरह से ECU और फ्यूल सिस्टम के पार्ट्स लगाए गए हैं. लुक को बिल्कुल नया और अलग बनाने के लिए इसे लाइम येलो ग्राफिक्स के साथ नए ब्लैक कलर स्कीम में तैयार किया गया है.

 Hero HF Deluxe फ्लेक्स फ्यूल की कीमत और फीचर्स

अगर आपका बजट थोड़ा कम है, तो कंपनी ने आम आदमी के लिए और भी ज्यादा किफायती ऑप्शन पेश किया है. नई Hero HF Deluxe फ्लेक्स फ्यूल बाइक को मात्र ₹72,792 की एक्स-शोरूम कीमत पर उतारा गया है. इस कम्यूटर बाइक में भी समान रूप से 97.2cc का इंजन मिलता है, जो E85 ईंधन पर 8,000 आरपीएम पर 8 हॉर्सपावर और 6,000 आरपीएम पर 8.3 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है. यह बाइक भी E20 से E85 तक के एथेनॉल ब्लेंड को पूरी तरह सपोर्ट करती है. फीचर्स के मामले में इसमें भी नया डिजिटल-एनालॉग मीटर, साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ, ट्यूबलेस टायर और अपग्रेड किए गए फ्यूल सिस्टम कंपोनेंट्स के साथ ब्लैक और लाइम येलो ग्राफिक्स का नया लुक मिलता है.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और हरदीप पुरी रहे मौजूद

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारत बहुत तेजी से वैकल्पिक ईंधन और स्वच्छ परिवहन तकनीकों को अपना रहा है. आम जनता के बजट में हीरो मोटोकॉर्प द्वारा फ्लेक्स फ्यूल बाइक लाना कच्चे तेल के आयात को कम करने, किसानों को सशक्त बनाने और आत्मनिर्भर भारत व विकसित भारत के सपने को मजबूत करने की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम है. वहीं, हरदीप सिंह पुरी ने भी तारीफ करते हुए कहा कि यह देश की ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ाएगा, कार्बन उत्सर्जन को कम करेगा.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version