केरल में मानसून 4 जून को पहुंचने की संभावना है। वहीं छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक अब ज्यादा दूर नहीं है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार प्रदेश में 15 जून तक मानसून पहुंचने की संभावना है। इससे पहले 4, 5, 6, 7 और 8 जून को कई जिलों में बारिश, तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों में 50-60 किमी की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बता दें कि अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। हालांकि उमस जारी रहने से लोग परेशान होंगे।

देखें तापमान

इस बार नौतपा में एक-दो दिन ही लू चली। 2 जून को नौतपा खत्म हो चुका है। इस दौरान प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से तेज बारिश हो रही है। अंधड़ से नुकसान भी हो रहा है। कुछ स्थानों पर गाज गिरने से मवेशियों व लोगों की मौत हुई है। राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.2 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से मामूली कम रहा। 42.2 डिग्री के साथ राजनांदगांव प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म है।

पिछले 24 घंटे में कुआकोंडा में 3, कोरबा, पेंड्रारोड में 2-2, पथरिया, मैनपाट, भैसमा, कांसाबेल, सूरजपुर व कटघोरा में एक-एक सेमी पानी बरस है। गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

साल 2025 का तापमान

  • 25 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री
  • 26 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री
  • 27 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री
  • 28 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री
  • 29 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री
  • 30 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री
  • 31 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री
  • 1 जून को रायपुर का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री
  • 2 जून को रायपुर का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री

साल 2026 का तापमान

  • 25 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री
  • 26 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री
  • 27 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री
  • 28 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री
  • 29 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री
  • 30 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री
  • 31 मई को रायपुर का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री
  • 1 जून को रायपुर का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री
  • 2 जून को रायपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version