नई दिल्ली: दिल्ली के मालवीय नगर फायर मामले में जांच अब तेज हो गई है. इस केस में आरोपी लवकेश बजाज को दिल्ली पुलिस ने साकेत कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने उसे 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने कोर्ट में दलील दी कि मामले की गहराई से जांच के लिए हिरासत जरूरी है, खासतौर पर होटल से जुड़े दस्तावेज़ों और अन्य अहम जानकारियों को जुटाने के लिए.

लवकेश ने किया रिमांड का विरोध

हालांकि, लवकेश बजाज ने इस रिमांड का विरोध किया और अदालत में कहा कि वह जांच में पूरा सहयोग कर रहा है, इसलिए पुलिस हिरासत की कोई जरूरत नहीं है. वहीं, उसके वकील ने यह भी मुद्दा उठाया कि उन्हें अभी तक FIR की कॉपी नहीं दी गई है, जो सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के खिलाफ है. इस पर दिल्ली पुलिस ने अदालत को भरोसा दिया कि जल्द ही FIR की कॉपी उपलब्ध करा दी जाएगी.

दिल्ली पुलिस की जांच जारी

इधर, इस पूरे मामले में दिल्ली पुलिस कई स्तरों पर जांच को आगे बढ़ा रही है. पुलिस ने MCD को पत्र लिखकर इमारत का स्ट्रक्चरल सेफ्टी सर्वे कराने को कहा है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि बिल्डिंग सुरक्षा मानकों पर खरी थी या नहीं. 

इसके अलावा, बिजली वितरण कंपनी BSES से भी भवन की बिजली कनेक्शन से जुड़ी जानकारी मांगी गई है और वर्तमान इलेक्ट्रिकल सिस्टम की जांच करने को कहा गया है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version