मान्यता है कि तुलसी का पौधा पहले से संकेत देने लगता है कि अगर किसी पर विपत्ति आने वाली है तो इससे पता चल जाता है. घर पर परेशानियां आने पर तुलसी का पौधा सूखने लगता है.तुलसी माता को देवी लक्ष्मी का स्परूप माना गया है. भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी को अवश्य शामिल करना चाहिए. भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा तुलसी करने से व्यक्ति के जीवन में कभी भी धन और सुख की कमी नहीं रहती. वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर पर तुलसी का पौधा लगाना चाहिए. वास्तुशास्त्र के मुताबिक उत्तर-पूर्व दिशा को धन के देवता कुबेर की दिशा मानी जाती है. घर की आर्थिक स्थिति में वृद्धि करने के लिए तुलसी को उत्तर पूर्व दिशा में लगाना चाहिए.तुलसी के पत्ते को एकादशी, रविवार और मंगलवार को नहीं तोडऩा चाहिए.
