यमुनानगर : हरियाणा के यमुनानगर जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। यहां एक 25 वर्षीय विवाहिता ने नहर में कूदकर सुसाइड कर लिया। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के दौरान परिजन नहर के पास पहुंचे। वहां मिले कुछ संकेतों के आधार पर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई, जिसके बाद नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। तलाश के दौरान उसका शव नहर से बरामद कर लिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान शिवानी पत्नी मनीष कुमार निवासी रतनपुरा के रूप में हुई है। वह 6 महीने की गर्भवती थी। शिवानी के पिता तेजपाल ने बताया कि 8 फरवरी, 2025 में मनीष निवासी रतनपुर के साथ इंटरकास्ट लव मैरिज की थी। शिवानी ने उन्हें बताया  कि शादी के बाद से ही सास और पति उसे बेवजह परेशान करते रहते हैं। फिलहाल काफी दिनों से शिवानी से उनकी कोई बातचीत नहीं हुई थी। 

तेजपाल ने आगे बताया कि उन्हें शिवानी के ससुराल के पड़ोस से फोन आया था। सूचना दी गई कि शिवानी ने गुरुवार को नहर में कूदकर सुसाइड कर लिया है। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो ससुराल पक्ष के लोग नहर पर मौजूद थे। रात भर नहर में शिवानी की तलाश की गई।

शुक्रवार की दोपहर उसका शव बरामद कर लिया गया था। शिवानी ने सुसाइड से पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक और दुखभरा स्टेटस भी अपलोड किया था। लिखा था कि काश मुझे पहले पता होता कि तुम मेरे साथ इतना बुरा करोगे, कसम से रिश्ता जोड़ने से पहले हाथ जोड़ लेती। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मायके और ससुराल पक्ष के लोगों से बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version