Bihar News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के नाम पर कथित रूप से अवैध वसूली करने के आरोप में एक बूथ लेवल अधिकारी (BLO) और एक साइबर कैफे संचालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि हरसिद्धि प्रखंड क्षेत्र में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के बदले प्रति व्यक्ति 200 रुपए वसूलने की शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। 

जांच में बूथ संख्या-96 के बीएलओ मजीद बैंठा और साइबर कैफे संचालक उपेंद्र कुमार की संलिप्तता सामने आई। अरेराज की डीसीएलआर इति चतुर्वेदी के निर्देश पर हरसिद्धि प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) गुलशन कुमार ने मामले की जांच की। जांच रिपोर्ट में शिकायत सही पाए जाने के बाद हरसिद्धि थाना में दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। सूत्रों ने बताया कि जांच में यह भी सामने आया कि साइबर कैफे संचालक बीएलओ की आईडी का उपयोग कर मतदाता सूची में नाम जोड़ने का कार्य करता था और इसके बदले ली गई राशि दोनों के बीच बांटी जाती थी। 

पूछताछ के दौरान साइबर कैफे संचालक ने पैसे लेकर नाम जोड़ने की बात स्वीकार की है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने साइबर कैफे से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य भी बरामद किए हैं। मामले में निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े नियमों के उल्लंघन की भी जांच की जा रही है। हरसिद्धि थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। प्रशासन यह भी जांच कर रहा है कि इस कथित अवैध वसूली में अन्य लोगों की भी संलिप्तता है या नहीं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी तरह नि:शुल्क है और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version