न्यू चंडीगढ़ के पीसीएस स्टेडियम में शुभमन गिल (Shubman Gill) ने टॉस जीतकर अफागानिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मुकाबले में कुलदीप यादव और मानव सुथार साथ में बॉलिंग करते नजर आएंगे। पिछले 5 सालों में यह सिर्फ दूसरा मौका है, जब कोई स्पिन स्पेशलिस्ट बॉलर डेब्यू कर रहा हो। इससे पहले अक्षर पटेल ने किया था। भारतीय टीम अपने घर में 15 साल के बाद ऐसी प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतरी है, जिसमें न तो रविचंद्रन अश्विन हैं और न ही रवींद्र जडेजा है। आपको बता दें कि अश्विन ने 2024 में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था, जबकि रवींद्र जडेजा को आराम दिया गया है।

पिच को लेकर शुभमन का नजरिया

टॉस जीतने के बाद शुभमन गिल ने कहा, “हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। यहाँ बहुत गर्मी और उमस है, इसलिए मुझे लगता है कि जैसे-जैसे समय बीतेगा, विकेट धीमा होता जाएगा। गर्मी की वजह से यह थोड़ी सूखी भी लग रही है। पिछले कुछ हफ़्तों से यहाँ बहुत गर्मी रही है और मुझे लगता है कि आगे भी ऐसा ही रहेगा।”

होम ग्राउंड पर पहली बार कप्तानी करने को लेकर शुभमन गिल ने कहा, “मैं यहीं पास में ही बड़ा हुआ हूँ। यहीं खेलकर बड़ा हुआ हूँ और हमेशा अपने होमटाउन में खेलना चाहता था। इसलिए मुझे लगता है कि अपने होम ग्राउंड पर पहली बार देश की कप्तानी करना बहुत बड़े सम्मान की बात है।”

मानव सुथार ने किया डेब्यू

शुभमन ने आगे कहा, “इसके बाद नौ टेस्ट मैच और होने हैं। दो श्रीलंका के खिलाफ और पाँच घरेलू मैदान पर। तो हमारे पास घरेलू मैदान पर और श्रीलंका में काफी टेस्ट मैच हैं, और दोनों जगह हालात लगभग एक जैसे ही होंगे। इसलिए हम बस अपने कॉम्बिनेशन को सही करने की कोशिश कर रहे हैं और बैटिंग ग्रुप के तौर पर कई चीज़ें साबित करनी हैं, खासकर यहाँ। तो हम इन्हीं चीज़ों पर ध्यान दे रहे हैं। मानव सुथार इस मैच से अपना डेब्यू कर रहे हैं।”

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन

सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज़, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर ज़ज़ई (विकेटकीपर), अज़मतुल्लाह उमरज़ई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खारोटे, जियाउर रहमान शरीफी और मोहम्मद सलीम सफी।

भारत की प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version