नेशनल डेस्क: नीट परीक्षा विवाद को ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने जंतर- मंतर पर विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया है। इस विरोध का कारण  केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग है। जानकारी के लिए बता दें कि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के प्रमुख अभिजीत दीपके अमेरिका से दिल्ली प्रदर्शन के लिए पहुंच चुके हैं वो इस आंदोलन की अगुवाई कर रहे हैं। इस आंदोलन में  जलवायु कार्यकर्ता, इंजीनियर और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक भी शामिल हुए हैं।

इस बीच, देश के इस गरमाते जा रहे छात्र आंदोलन को अब राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी दलों का साथ मिलना भी शुरू हो गया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) की राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ पत्रकार सागरिका घोष ने कॉकरोच जनता पार्टी के इस प्रदर्शन को अपना खुला समर्थन दिया है।

सांसद सागरिका घोष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा-“मेरी तरफ से आपको ढेरों शुभकामनाएं और पूरा समर्थन। इस सही लड़ाई को इसी तरह आगे बढ़ाते रहिए!”

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version