बटाला :  बटाला के डिफैंस रोड पर आज कारें निकालने को लेकर 2 पक्षों में हुए झगड़े ने उस समय खूनी रूप धारण कर लिया जब दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर गोलियां चला दी गईं जिसमें एक पक्ष के व्यक्ति निहंग सिंह की गोली गलने के चलते मौत हो गई जबकि दूसरे पक्ष के 2 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। 

इस संबंधी जानकारी देते हुए एसएसपी बटाला डॉ. महताब सिंह ने बताया कि आज दोपहर समय बटाला के डिफैंस रोड पर कारें निकालने को लेकर 2 पक्षों में झगड़ा हो गया जिसके बाद दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर गोलियां चला दी गई। इस घटना में एक पक्ष के निहंग सिंह दीपइन्द्र सिंह पुत्र जसबीर सिंह निवासी शुक्रपुरा बटाला की सिर में गोली लगने के चलते मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे पक्ष में कंवलजीत सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी बटाला और जगजीत सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी बटाला की टांग में गोली लगी है जिसको इलाज हेतु बटाला के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उनको अमृतसर रैफर कर दिया है। 

एसएसपी ने कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद उन्होंने पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया और पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है। इस अवसर पर उनके साथ एस.पी डी संदीप वडेहरा, एस.पी रमनिन्द्र सिंह, डी.एस.पी सिटी सुखइन्द्र सिंह, एस.एच.ओ गुरमीत सिंह, एस.एच.ओ सिटी सुखइन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे। 

क्या कहना है ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहरी बटाला के अध्यक्ष का ? 

इस दौरान मौके पर पहुंचकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहरी बटाला के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि बटाला में कानून व्यवस्था का हाल बहुत बुरा है और बटाला शहर में आए दिन गोली चलने की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों में पुलिस का डर खौफ खत्म हो चुका है, जिसके चलते ऐसी घटनाएं हो रही हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version