नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर के कुछ इलाकों में रविवार सुबह हल्की बूंदा-बांदी देखने को मिली, कुछ जगहों पर हल्की गरज भी देखने को मिली। बता दें कि मौसम विभाग ने पहले चेतावनी दी थी कि दिल्ली में हवाओं की गति बढ़ने के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने आज चेतावनी दी है कि दक्षिण-दिल्ली के कुछ हिस्सों (अयानगर, डेरामंडी, तुगलकाबाद) और हरियाणा के कुछ जिलों में आंधी के साथ हल्की से मध्यम तीव्रता वाली बारिश हो सकती है।

शीत लहर की होगी वापसी

कल भी आईएमडी ने चेतावनी दी थी कि पश्चिमि विक्षों के कारण दिल्ली एनसीआर, हरियाणा और उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। हालांकि शीत लहर से मामूली निजात देखने को मिल रही है, पर शायद ये राहत भी ज्यादा दिनों तक नहीं रह पाएगी। मौसम विभाग ने 8 जनवरी को शीतलहर चलने का पूर्वानुमान जारी किया है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते जहां 5 जनवरी तक दिल्त्ली में बारिश की संभावना है तो वहीं इस अवधि में हिमालयी राज्यों में बर्फबारी का भी पूर्वानुमान है। जिसका अससर दिल्ली में 6 जनवरी से दिखाई दे सकता है और 8 जनवरी से दिल्ली के कई क्षेत्रों में शीतलहर चल सकती है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version