बेंगलुरु: कर्नाटक के कोडागु जिले में एक दर्दनाक हादसे में RAW के स्पेशल सेक्रेटरी और वरिष्ठ IPS अधिकारी सुनील अचाया की पत्नी की मौत हो गई। दरअसल सुनील अचाया की पत्नी संध्या पर अचानक हाथी ने लहमला कर दिया। घटना गोनिकोप्पल क्षेत्र के कोनानाकट्टे गांव के पास कॉफी बागान में हुई। संध्या वहा निरीक्षण के लिए गई थीं। अचानक एक हाथी ने उनपर हमला कर दिया। इस दौरान वो जमीन पर गिर गई। हाथी ने उन्हें अपने पैरों से कुचल दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

कब और कैस हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, संध्या अचाया अपनी ननद सपना, दो एस्टेट असिस्टेंट और एक सुपरवाइजर के साथ सुबह करीब 8:45 बजे बागान का दौरा कर रही थीं। इसी दौरान कॉफी के घने पौधों के पीछे छिपा एक हाथी ने अचानक उन सब पर हमला कर दिया। अन्य लोग भागकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए, लेकिन संध्या फिसलकर गिर गईं और हाथी ने उन्हें कुचल दिया। उन्हें तुरंत गोनिकोप्पल के लोपामुद्रा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।

शादी में शामिल होने आई थी कोनानाकट्टे

संध्या अचाया परिवार में एक शादी में शामिल होने के लिए तीन दिन पहले ही अपने पैतृक गांव कोनानाकट्टे आई थीं। वह अपनी दो बेटियों के साथ बेंगलुरु में रहती थीं। उनके पति सुनील अचाया 1991 बैच के नागालैंड कैडर के IPS अधिकारी हैं और वर्तमान में रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) में स्पेशल सेक्रेटरी के पद पर तैनात हैं। वह पहले इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में भी सेवाएं दे चुके हैं और जिनेवा, स्विट्जरलैंड में भारत के कॉन्सल जनरल के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।

परिवार में कौन कौन

संध्या के परिवार में पति और उनकी दो बेटियां हैं। एक बेटी का नाम विदुष और दूसरा अनन्या है। विदुष इंजीनियर हैं और अनन्या कानून की पढ़ाई कर रही हैं। वहीं इस घटना के बाद स्थानीय विधायक ए.एस. पोन्नाना ने अस्पताल पहुंचकर परिवार से मुलाकात की। वहीं, ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि हाथियों की आवाजाही रोकने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में हाथियों की बढ़ती गतिविधि लंबे समय से चिंता का विषय बनी हुई है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version