भारतीय क्रिकेट में इस समय एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया का नया T20I कप्तान बनाया गया है। जिम्मेदारी मिलते ही 31 वर्षीय अय्यर बदले-बदले नजर आ रहे हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है, ‘मैं अपने आप को नहीं बदलूंगा।’ अय्यर ने बताया कि कप्तानी की भूमिका मिलने के बाद भी वह अपनी असल पहचान नहीं खोएंगे। वह किसी और की नकल करने या किसी की परछाई में रहने के बजाय उसी मानसिकता के साथ आगे बढ़ेंगे, जिसने उन्हें मुंबई की कड़ी घरेलू क्रिकेट से निकालकर यहां तक पहुंचाया है।

‘किसी की परछाई में रहने की जरूरत नहीं’

अपनी कप्तानी के अंदाज पर बात करते हुए अय्यर ने कहा, ‘मुझे अपनी पर्सनालिटी बदलने की कोई जरूरत नहीं है। मुझे वैसा ही रहना है जैसा मैं पहले था। मैं किसी और की तरह बनने या किसी के साये में रहने की कोशिश नहीं करूंगा।’ अय्यर ने आगे बताया कि मुंबई जैसे शहर में, जहां हर गली का बच्चा देश के लिए खेलना चाहता है, वहां उन्होंने चुनौतियों के बीच ही खुद को ढाला है। उनका पूरा ध्यान हमेशा सिर्फ मैच जीतने और खेल का लुत्फ उठाने पर रहा है।

एक धमाकेदार कमबैक

श्रेयस अय्यर के लिए यह कप्तानी किसी चमत्कार से कम नहीं है। दिसंबर 2023 के बाद से वह भारत की T20I योजनाओं से पूरी तरह बाहर चल रहे थे। लेकिन अब उन्होंने न सिर्फ टीम में वापसी की है, बल्कि उन्हें सीधे कप्तानी की कमान सौंप दी गई है। बतौर कप्तान उनकी पहली परीक्षा आयरलैंड के खिलाफ होने वाली दो मैचों की T20I सीरीज में होगी।

गांगुली ने भी फैसले को सही ठहराया

इस बीच, पूर्व बीसीसीआई (BCCI) अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी सिलेक्टर्स के इस फैसले का समर्थन किया है। गांगुली ने कहा, ‘श्रेयस ने शानदार प्रदर्शन किया है और वह इसके हकदार थे। सूर्यकुमार यादव को हटाना गलत नहीं है, चयनकर्ताओं ने सोच-समझकर ही यह फैसला लिया है।’

आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version