उत्तर प्रदेश – हरदोई जिले में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है, जहां आधी रात को चार घंटे के लिए घर से लापता हुई 19 साल की युवती को पिता और अन्य परिजनों ने पीट-पीटकर मार डाला. हत्या को छिपाने के लिए आरोपियों ने उसके शरीर पर सुई से दो निशान बनाए ताकि लोगों को यह यकीन दिलाया जा सके कि सांप के काटने से उसकी मौत हुई है. आरोपियों ने युवती का अंतिम संस्कार भी कर दिया, लेकिन मां की शिकायत के बाद पूरा मामला खुल गया. पुलिस ने जांच के बाद पिता और भाइयों समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया. 

रात में चार घंटे घर में नहीं थी युवती  

संडीला थाना पुलिस के अनुसार, जिले के समदखेड़ा गांव में रहने वाले रामदयाल की 19 साल की बेटी शुभी 3-4 जून 2026 की रात करीब 12 बजे बिना किसी से कुछ कहे कहीं चली गई. पिता की नींद खुली तो बेटी घर में नहीं थी. इंतजार करने के बाद सुबह करीब 4 बजे वह वापस घर आ गई. इससे नाराज युवती के पिता रामदयाल (शराब के नशे में) ने शुभी के साथ जमकर मारपीट की. दो भाइयों मुनेश और सुरेश व भाभी माधुरी ने भी उसे खूब पीटा. इससे शुभी की मौके पर ही मौत हो गई.

शुभी की मौत से परिवार वाले घबरा गए और पुलिस से बचने का तरीका तलाशने लगे. उन्होंने सुई से उसके शरीर पर दो छेट बनाए और सुबह सबको बताया कि बेटी की सांप के काटने से मौत हो गई है. इसके बाद उन्होंने उसका अंतिम संस्कार कर दिया. मृतका की मां मिथिलेशा को कुछ शक हुआ और उन्होंने पुलिस को शिकायत दी. पुलिस ने केस दर्ज कर पिता और भाइयों को हिरासत में लिया और उनसे सख्ती से पूछताछ की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ. 

 पुलिस ने बचने आरोपियों ने क्या किया 

आरोपी पिता रामदयाल और भाइयों ने शुभी की हत्या करना कबूल कर लिया. उन्होंने पुलिस को बताया कि बेटी रात में चार घंटे के लिए कहीं चली गई थी. घर आने पर उससे पूछताछ की और उसके साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए कपड़े सिलने वाली सुई से उसके शरीर पर सांप के काटने के निशान बनाए. साथ ही सुसाइड दिखाने के लिए गले पर फांसी के फंदे का भी निशान बनाया. इसके बाद बिना पुलिस को सूचना दिए सब को जला दिया, ताकि कोई सबूत न बचे. आरोपियों को कबूलनामे के बाद पुीलिस ने भाई मुनेश, सुरेश, पिता रामदयाल और मुनेश की पत्नी माधुरी को गिरफ्तार कर लिया.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version