Desk : मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के वरिष्ठ अभिनेता और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सलीम कुमार का निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आते ही सिनेमा जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर कलाकारों और फैंस ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।
लंबे समय से बीमार चल रहे थे एक्टर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलीम कुमार पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें कोच्चि के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
कॉमिक टाइमिंग और दमदार अभिनय के लिए जाने जाते थे सलीम
सलीम कुमार ने अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार अभिनय के दम पर मलयालम सिनेमा में अलग पहचान बनाई थी। उन्होंने हास्य भूमिकाओं के साथ-साथ गंभीर किरदारों में भी दर्शकों और समीक्षकों की सराहना हासिल की।
सलीम खान का फिल्मी करियर
थिएटर और मिमिक्री से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सलीम कुमार ने 1997 में फिल्मी दुनिया में कदम रखा और बाद में कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा बने। ‘सीआईडी मूसा’, ‘मीसा माधवन’, ‘ई परक्कुम थलिका’ और ‘मायावी’ जैसी फिल्मों में उनके निभाए किरदार आज भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय हैं।
नेशनल अवॉर्ड से भी हुए सम्मानित
अभिनय के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार सहित कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा गया था। उनके निधन को मलयालम सिनेमा के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।
परिवार को गहरे सदमे में छोड़ गए सलीम
सलीम कुमार अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं। फिल्म जगत के साथ-साथ उनके लाखों प्रशंसक उन्हें उनकी फिल्मों और यादगार किरदारों के जरिए हमेशा याद रखेंगे।

