विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ जिला दुर्ग विकासखंड पाटन द्वारा इंदरजीत सिंग खालसा राज्य मुख्य आयुक्त, बृजेश बाजपेयी राज्य सचिव के निर्देशानुसार , जिला मुख्य आयुक्त अरविंद मिश्रा, जिला अध्यक्ष अशोक देशमुख , जिला आयुक्त गाइड वर्षा ठाकुर , उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता संजय बोहरा प्रभारी अधिकारी तनवीर अकील, विकासखंड शिक्षा अधिकारी पाटन ढालेंद्र देवांगन, विकासखंड सचिव ललित कुमार बिजौरा , जिला संगठन आयुक्त बालक दास राउत के मार्गदर्शन में पीएम शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला अखरा (पाटन) में वृक्षारोपण किया गया एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु सामूहिक रूप से संकल्प लिया गया । साथ ही पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला अखरा में समर कैंप का उद्घाटन शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्रीमती राजेश्वरी वर्मा , चंद्रशेखर छैदेया , उपाध्यक्ष श्रीमती नेहा चक्रधारी , सांसद प्रतिनिधि सुशील कश्यप , भारत स्काउट्स एवं गाइड्स विकासखंड सचिव ललित कुमार बिजौरा , विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पाटन से प्रतिनिधि के रूप में टिकेंद्र नाथ वर्मा, सीएसी रोहित वर्मा , श्रवण पटेल , प्रधानपाठक द्वय संतोष कुमार वर्मा , मनोज कुमार वर्मा के आतिथ्य में किया गया ।

समर कैंप में विशेष रूप से बच्चों को खेलकूद एवं योग , कला कौशल , नृत्य गीत संगीत नाटक , सेल्फी जोन , टॉय मेकिंग , शिल्पकला , माला बुके बनाना , प्रोजेक्ट कार्य बनाना सिखाया जा रहा है , भूमेश कुमार साहू , योगेंद्र बघेल , श्रवण पटेल , चंचल द्विवेदी , श्रीमती सरोज बघेल , रोहित ठाकुर , आशीष साहू द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत कौशल आधारित शिक्षा समर कैंप के माध्यम से दी जा रही है एवं बच्चों को अलग अलग कौशलों में दक्ष किया जा रहा है ।

समर कैंप में पीएम श्री शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला अखरा के विद्यार्थियों के अलावा आसपास के लगभग 50 बच्चे भाग ले रहे हैं । इस अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स विकासखंड पाटन के सचिव ललित कुमार बिजौरा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय में बहुत ही आवश्यक है , वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण को शुद्ध ऑक्सीज़न मिलता है , तापमान कम होता है , मृदा अपरदन रुकता है , घटते भूजल स्तर में सुधार होता है उन्होंने पर्यावरण संरक्षण हेतु सामूहिक संकल्प लेने आग्रह किया साथ ही समर कैंप के उद्घाटन सत्र में बच्चों में कौशल आधारित शिक्षा पर जोर देते हुए बच्चों में अंतर्निहित कौशल को सामने लाते हुए सीखाने पर जोर दिया ।

टिकेंद्र नाथ वर्मा एवं रोहित वर्मा ने समर कैंप के माध्यम से कौशल आधारित शिक्षा प्रदान करने के लिए शाला परिवार एवं विशेषज्ञों को बधाई देते हुए बच्चों की उज्ज्वल भविष्य की कामना की । कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था के शिक्षक चंचल द्विवेदी एवं आभार प्रदर्शन प्रधानपाठक संतोष वर्मा ने किया । इस अवसर पर संस्था के शिक्षक शिक्षिकाएं , शाला प्रबंधन समिति के पदाधिकारी, सदस्यगण एवं स्काउट गाइड के बच्चे , प्रतिभागी बच्चे उपस्थित रहे ।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version