बेनामी संपत्ति केस में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा से आयकर विभाग के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं. इस मामले में आयकर विभाग ने रॉबर्ट वाड्रा को नोटिस भेजा था, लेकिन वह आयकर दफ्तर नहीं पहुंचे. इसके बाद अफसर सीधे रॉबर्ट वाड्रा के दफ्तर पहुंच गए और उनका बयान दर्ज किया जा रहा है. आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक, साउथ ईस्ट दिल्ली स्थित सुखदेव विहार वाले दफ्तर पर रॉबर्ट वाड्रा का बयान दर्ज किया जा रहा है. सूत्रों का कहना है कि आयकर विभाग की टीम, रॉबर्ट वाड्रा से बीकानेर और फरीदाबाद जमीन घोटाले के सिलसिले में पूछताछ कर रही है. आरोपों के मुताबिक, रॉबर्ट वाड्रा की फर्म सनलाइट हॉस्पिटैलिटी ने राजस्थान के बीकानेर में जमीन घोटाला किया है. जांच एजेंसियों के अनुसार, वाड्रा के स्वामित्व वाली स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी ने 69.55 हेक्टेयर जमीन 72 लाख रुपये में खरीदी थी और फिर इसे एलेगेनी फिनलेज़ को 5.15 करोड़ रुपये में बेच दिया था. यानी 4.43 करोड़ रुपया मुनाफा कमाया. रॉबर्ट वाड्रा कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद हैं और उनकी शादी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से हुई हैं. बताया जा रहा है कि रॉबर्ट वाड्रा कोरोना महामारी के कारण आयकर विभाग की जांच में शामिल नहीं हो पाए थे. आयकर के अलावा रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ प्रवर्तन विभाग (ईडी) मनी लांड्रिंग केस की जांच कर रही है. रॉबर्ट वाड्रा पर लंदन स्थित संपत्ति की खरीद के लिए मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप हैं. वाड्रा पर ब्रायनस्टन स्क्वायर में 1.9 मिलियन पाउंड की कीमत का मकान खरीदने का आरोप है. रॉबर्ट वाड्रा फिलहाल अग्रिम जमानत पर हैं.
रॉबर्ट वाड्रा के घर पहुंची आयकर विभाग की टीम, बेनामी संपत्ति मामले में पूछताछ
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

