रायपुर। पुरानी पेंशन बहाली के हेतु चिंतन शिविर सरगुजा संभाग के अंबिकापुर में समपन्न हुआ। पुरानी पेंशन बहाली हेतु कर्मचारी लामबंद हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ एनएमओपिएस के बैनर तले प्रदेश स्तर पर कर्मचारी संगठित हो रहें है। रायपुर के प्रांतीय बैठक में संभाग स्तरीय बैठक कराने का निर्णय लिया गया था। इसी तारतम्य में राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु एवं प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाली हेतु चिंतन शिविर का आयोजन माता राजमोहिनी देवी भवन अंबिकापुर में समपन्न हुआ। प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि 2004 में तात्कालिन भारत सरकार ने पुरानी पेंशन योजना बंद कर दिया। नेता मंत्रियों को छोड़कर समस्त कर्मचारी-अधिकारियों के लिए नयी पेंशन योजना लागू कर दिया जो कि बहुत ही घातक है। एनपीएस को ऐसा प्रचारित किया गया कि यह बहुत ही लाभदायक योजना है जबकि इसके विपरीत रिटायर हो रहे कर्मचारियों को हजार बारह सौ रूपये पेंशन मिल रही है जो कि बुढ़ापे के लिए असहनीय है। कृषि विभाग स्नातक संघ के सीपी मिश्रा ने कहा कि हम पुरानी पेंशन बहाली के लिए छत्तीसगढ़ अंशदायी कर्मचारी कल्याण संघ के साथ है। उपाध्यक्ष रविन्द्र नाथ तिवारी ने कहा कि हम सभी साथियों के साथ मिलकर पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रयास करेंगे। उपाध्यक्ष उमा जाटव एवं सरिता सिंह ने कहा कि नारी शक्ति पुरजोर तरीके से पेंशन की आवाज बुलंद करेंगे। प्रदेश मिडिया प्रभारी डिलेश्वर साव ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमलेश सोनी अध्यक्षता राजेन्द्र सिंह विशिष्ट अतिथि सीपी मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष कृषि स्नातक संघ उपाध्यक्ष सरिता सिंह उमा जाटव बंसती यादव बजरंग दास अशोक गुप्ता ओमप्रकाश खैरवार प्रांतीय प्रतिनिधि लीलाधर पटेल बृजनारायण मिश्रा बलजीत कौर हेमलता शर्मा सुरेन्द्र दुबे गोवर्धन सिंह जितेंद्र सिंह सुरजमल सोनी मनोज तिवारी विश्वास भगत संदीप पांडे रामशरण मिश्रा विरेंद्र पांडे प्रदीप पैंकरा सहित कई कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे बस्तर संभाग प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि 10 जनवरी को संभाग स्तरीय बैठक शहीद पार्क जगदलपुर में 12 बजे होगा।
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

