धरमजयगढ़। पहाड़ी कोरवा अपनी मांग को लेकर राज्यपाल से मिलने आज रायपुर रवाना होंगे। रायगढ़ जिले के कोरवाओं का बहुत पुरानी मांग है कि इनको पहाड़ी कोरवा का दर्जा नहीं मिला है। इन्हें देहारी कोरवा कहकर शासन से मिलने वाले अधिकार से वंचित रखा गया है। शासन द्वारा पहाड़ी कोरवाओं के लिए अलग से योजना व कार्यक्रम संचालित की जाती है। जिसका लाभ इन्हें नही मिलता जबकि इनका रहन सहन व खान पान व रिश्तेदारी सभी पहाड़ी कोरवाओं के साथ है। प्रमुख रूप से पहाड़ी कोरवा घोषित करने की मांग को लेकर कल छत्तीसगढ़ के राज्यपाल से मिलेंगे। राज्यपाल ने कोरवा समाज के प्रतिनिधि मंडल को 5 दिसम्बर को मिलने के लिए समय दिया है। जिसमें पहाड़ी कोरवाओं के संरक्षक प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, जिला पहाड़ी कोरवा विकास समिति के अध्यक्ष प्रेमसाय, कोषाध्यक्ष मानसाय, रामचरण, चनिराम, शानिराम, संरक्षक जगेश्वर राम यादव, मार्गदर्शक टीकाराम पटेल व आदिवासी संगठन मंत्री रामनाथ कश्यप राज्यपाल से मिलेंगे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version